व्हाइट कलर की फ्लोरल ड्रेस में Nia Sharma का जलवा, ब्वॉयफ्रेंड संग मालदीव में वेकेशन मनाती आईं नजर
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में मालदीव के वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
1/7इन फोटोज को देखकर निया की डेटिंग की अफवाह फिर से तेज हो गई है। कुछ फोटोज में उनके साथ एक शख्स नजर आ रहा है जिसको फैंस उनका ऑफिशियल ब्वॉयफ्रेंड मान रहे।
2/7हालांकि एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सिकंदर के साथ उनकी छुट्टियों की पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है।
3/7निया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो फ़ोटो और वीडियो शेयर किए हैं, उनमें से एक तस्वीर में एक्ट्रेस और सिकंदर साथ में ड्रिंक का मजा लेते हुए दिख रहे हैं।
4/7एक और रोमांटिक फोटो में सिकंदर, निया का हाथ पकड़े हुए पोज देते दिख रहे हैं, जबकि उन्होंने अपना चेहरा छिपा रखा है।
5/7ऐसा लग रहा है जैसे वे अपने रिश्ते को धीरे-धीरे सबके सामने ला रहे हैं। एक और तस्वीर में, दोनों मालदीव के एक होटल के स्टाफ के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
6/7निया अक्सर अपने बोल्ड फैशन चॉइस, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स और बेबाक पर्सनैलिटी की वजह से चर्चा में रहती हैं। हालांकि, अपनी पर्सनल लाइफ के मामले में एक्ट्रेस ने हमेशा प्राइवेसी बनाए रखी है।
7/7निया को आखिरी बार कुकिंग-बेस्ड रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में देखा गया था, जहां उनकी जोड़ी कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ बनी थी।