31 साल की हुई मुसाफिर कैफे की 'सुधा', म्यूजिक वीडियो से लेकर वेदिका पिंटो बनी बॉलीवुड की फेवरेट गर्ल
लिग्गी से अपनी शुरूआत करने वाली वेदिका पिंटो एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस को सुधा के रूप में विक्रांत मैसी के अपोजिट दर्शकों ने बहुत पसंद किया, तो वहीं अब करण जौहर की आगामी फिल्म में उनकी जोड़ी लक्ष्य लालवानी के साथ बनने वाली है। उनके 31वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस के करियर पर डालें एक नजर।
1/7म्यूजिक वीडियो से बड़े परदे तक
वेदिका पिंटो ने सबसे पहले ऋत्विज के लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो ‘लिग्गी’ से सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही अपनी क्यूट स्माइल और मासूम चेहरे की वजह से वह फैंस की फेवरेट बन गई थीं।
2/7ऑपरेशन रोमियो से रखा बॉलीवुड में कदम
पहले ही गाने से धूम मचाने वाली वेदिका पिंटो ने साल 2022 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म ऑपरेशन रोमियो से वेदिका ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। म्यूजिक वीडियो से फीचर फिल्मों तक का उनका यह सफर उनके करियर का एक अहम पड़ाव साबित हुआ।
3/7गुमराह में निभाया अलग किरदार
ऑपरेशन रोमियो के बाद सबकी फेवरेट वेदिका पिंटो ने पीछे पलटकर कभी नहीं देखा और आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म गुमराह रिलीज हुई, जिन्होंने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए।
4/7‘निशानची’ में सराही गई एक्टिंग
वेदिका पिंटो को डायरेक्शन के मास्टर अनुराग कश्यप की फिल्म निशानची में काम करने का मौका मिला। फिल्म में उन्होंने रंगीली रिंकू का किरदार निभाया। उनके इस रोल को दर्शकों ने काफी सराहा।
5/7'मुसाफिर कैफे'बनी करियर के लिए मील का पत्थर
साल 2026 में रिलीज हुई विक्रांत मैसी, महिमा मखवाना और वेदिका पिंटो स्टारर वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी। सीरीज में वेदिका ने सुधा का किरदार अदा किया था। इस रोल में एक्ट्रेस को दर्शकों ने बहुत ही पसंद किया था। ऑडियंस को अब सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार है।
6/7धर्मा प्रोडक्शन में हुई वेदिका की एंट्री
धर्मा प्रोडक्शन में काम करना अधिकतर एक्टर्स खुद की खुशनसीबी मानते हैं और अब ये मौका वेदिका पिंटो को मिल रहा है। वेदिका प्रोसित रॉय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वह लक्ष्य के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
7/7अपने करियर के दिलचस्प मोड़ पर वेदिका
वेदिका के सफर की खास बात यह है कि उनकी स्क्रीन पहचान धीरे-धीरे मिली है। ‘लिग्गी’ से मिली शुरुआती लोकप्रियता से लेकर ‘ऑपरेशन रोमियो’, ‘गुमराह’, ‘निशानची’ और ‘मुसाफिर कैफे’ तक उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया है। इस वक्त वह अपने करियर के सबसे दिलचस्प मोड़ पर हैं।