मुंबई की ट्रैफिक में Kriti Sanon के लिए सेवियर बना Salman Khan का चटपटा गाना, कार में बैठकर दिए किलर पोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस Kriti Sanon ने सोशल मीडिया पर सेल्फी फोटोज शेयर करते हुए सलमान खान के गाने को 'सेवियर' बताया है।
1/7कृति सेनन का लेटेस्ट पोस्ट
कृति सेनन (Kriti Sanon) भी उनमें से हैं जिन्हें 90s के गाने बहुत पसंद है। जब भी वह फ्री होती हैं, तो वह 90s के गाने सुनने लगती हैं।
2/7कृति सेनन के लिए सेवियर हैं कल्ट गाने
सिर्फ इतना ही नहीं, कृति सेनन ने 90s के गानों को अपना सेवियर बताया है। वह ट्रैफिक में फंसती हैं तो 90s के गाने सुनकर ही अपनी मन बहलाती हैं।
3/7ट्रैफिक में गाने सुनती हैं कृति
हाल ही में, कृति सेनन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुंबई की ट्रैफिक से अपनी कार में बैठकर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं जो अलग-अलग दिन और आउटफिट की हैं।
4/7कृति ने पोस्ट में लगाया सलमान का गाना
इन तस्वीरों में कृति सेनन बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज के बैकग्राउंड में कृति ने सलमान खान का गाना लगाया है।
5/7कृति सेनन ने सुना सलमान का गाना
कृति सेनन ने बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म 'चल मेरे भाई' का गाना 'चोरी चोरी सपनों में' लगाया जिसे अल्का याग्निक और अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी थी।
6/790s के म्यूजिक में खोईं कृति
इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृति सेनन ने कैप्शन में लिखा, "ट्रैफिक में मेरे दो मददगार- कारफी (carfies) और 90 के दशक का म्यूजिक।"
7/7कृति सेनन का वर्क फ्रंट
कृति सेनन को आखिरी बार शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 में देखा गया था। वह जल्द ही नो एंटी के सीक्वल, भेड़िया 2 और धूम 4 में नजर आ सकती हैं।