Krishnavataram की 'रुक्मिणी' रियल लाइफ में हैं ब्यूटी क्वीन, 'बिग बॉस' में भी दिखा चुकी हैं दम
कृष्णावतारम (Krishnavataram) में रुक्मिणी की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस बिग बॉस समेत फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं...
1/7कृष्णावतारम ने जीता दिल
पौराणिक फिल्म कृष्णावतारम (Krishnavataram) इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म की कहानी राधा से कृष्ण के अलग होने और रुक्मिणी व सत्यभामा संग रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।
2/7कृष्णावतारम के किरदार भी हुए मशहूर
कृष्णावतारम के सभी किरदारों को खूब पसंद किया जा रहा है। कान्हा की भूमिका में सिद्धार्थ गुप्ता छा गए हैं, जबकि सत्यभामा संस्कृति जयना बनीं हैं।
3/7कौन हैं कृष्णावतारम की रुक्मिणी?
फिल्म में एक और किरदार है जिसकी खूब चर्चा हो रही है और वह हैं फिल्म की रुक्मिणी। फिल्म में रुक्मिणी का किरदार निवासिनी कृष्णन (Nivaashiyni Krishnan) ने निभाया है।
4/7फिल्मों में शानदार एक्टिंग डेब्यू
निवासिनी को कृष्णावतारम में अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफ मिल रही है। अपनी पहली हिंदी फिल्म में एक्ट्रेस छा गईं।
5/7सिंगापुर की रहने वाली हैं एक्ट्रेस
निवासिनी के बारे में बात करें तो उनका जन्म सिंगापुर में हुआ, जबकि वह भारतीय मूल की हैं। उन्होंने सिंगापुर में ही अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
6/7बिग बॉस में कर चुकी हैं राज
निवासिनी ने लंदन यूनिवर्सिटी से फैशन मीडिया और इंडस्ट्रीज में ग्रेजुएशन किया और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह बिग बॉस तमिल सीजन 6 में भी आईं और डेढ़ महीने में ही एविक्ट हो गईं।
7/7रियल लाइफ में हैं ब्यूटी क्वीन
निवासिनी ने अपना एक्टिंग डेब्यू पिछले साल ही आई तमिल फिल्म ओहो एंथन बेबी से की थी। अब वह कृष्णावतारम में नजर आ रही हैं। उन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के साथ-साथ वह रियल लाइफ में भी ब्यूटी क्वीन हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।