Govinda संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, रूपा के सेट से सामने आईं तस्वीरें; फैंस बोले- जोड़ी नंबर 1
कोमल रानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गोविंदा संग कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं जो उनकी अपकमिंग फिल्म रूपा के फोटोशूट की हैं।
1/6कोमल रानी ने गोविंदा संग शेयर कीं तस्वीरें
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी आने वाली फिल्म रूपा की नई प्रमोशनल तस्वीरों ने उनके रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों को फिर से हवा दे दी है। दोनों को एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए देखा गया।
2/6रूपा की प्रमोशनल तस्वीरें
कोमल ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, \\\'रूपा की खूबसूरत झलकियां\\\'। यह चर्चा तब शुरू हुई है, जब कुछ महीने पहले सुनीता आहूजा ने उनके कथित रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की थी और ऐसी खबरें आई थीं कि वे शादी करने की योजना बना रहे हैं।
3/6रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में गोविंदा व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं, जबकि रानी लैवेंडर रंग की साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं। तस्वीरों की ये सीरीज काफी रोमांटिक हैं जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
4/6गोविंदा और कोमल रानी के बारे में
गोविंदा और रानी पिछले कई महीनों से अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं, खासकर तब से जब एक्ट्रेस को उनके साथ सार्वजनिक जगहों पर देखा गया। ये अफवाहें तब और तेज हो गईं जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सार्वजनिक रूप से गोविंदा पर बेवफाई के आरोप लगाए थे।
5/6रूपा के बारे में
दिलचस्प बात यह है कि गोविंदा इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही बताया था कि यह एक \\\'हीरोइन-ओरिएंटेड\\\' सस्पेंस ड्रामा है, जिसमें कॉमेडी भी शामिल हैं। फिल्म की घोषणा के दौरान, एक्टर ने बताया कि अपने चार दशक लंबे करियर में उन्होंने कभी किसी \\\\\\\\\\\\\\\'हीरोइन-ओरिएंटेड\\\\\\\\\\\\\\\' प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया था और इसीलिए ये फिल्म उनके लिए खास है।
6/6गोविंदा का वर्कफ्रंट
बता दें कि रूपा के साथ गोविंदा लगभग सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। वे पिछली बार 2019 में \\\\\\\\\\\\\\\'रंगीला राजा\\\\\\\\\\\\\\\' में नजर आए थे वहीं 2026 में उनकी अपकमिंग फिल्म रूपा की घोषणा हुई जिसमें रानी स्वर्णकार के साथ नजर आने वाले हैं।