मॉम-टू-बी Kiara Advani बेटी सरायाह के साथ शेयर की वेकेशन की तस्वीरें, फैंस बोले - 'मामा ग्लो'

Updated: 2026-10-11, 13:41 IST

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 7 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की।

1/7

कियारा ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें बच्चों के छोटे मोजे और उनकी 15 महीने की बेटी सरायाह के क्यूट से हाथ नजर आ रहे थे। इसी के बाद से फैंस एक्साइटेड हैं।

2/7

कियारा इन दिनों सिद्धार्थ और सरायाह के साथ छुट्टियां मना रही हैं जहां से उन्होंने कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।

3/7

एक तस्वीर में कियारा पीले रंग के स्विमसूट में पूल का मजा लेती नजर आ रही हैं। उनके नो मेकअप लुक ने फैंस का ध्यान खींचा।

4/7

एक और तस्वीर में समुद्र किनारे रेत पर कियारा, सिद्धार्थ और सरायाह के पैरों के निशान दिखे।

5/7

वहीं एक अन्य फ्रेम में छोटी सरायाह के रेत से सने पैर दिखे, जबकि पेरेंट्स ने बेबी का फेस अभी भी रिवील नहीं किया है।

6/7

एक अन्य फोटो में कियारा और सिद्धार्थ शीशे के सामने एक साथ सेल्फी लेते नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कियारा ने ग्रेटीट्यूड लिखकर एक येलो कलर का इमोजी शेयर किया।

7/7

इससे पहले, साल 2026 में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के दौरान कियारा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी थीं। एक्ट्रेस 14 सितंबर, 2026 को सिद्धार्थ के साथ मुंबई में अंबानी के घर एंटीलिया पहुंची थीं।