लंदन की सड़कों पर दिखा Katrina Kaif का स्वैग, ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने विदेश में बिखेरा जलवा
कटरीना कैफ ने हाल ही में अपने शानदार फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
1/6कैटरीना कैफ ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटोज
कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं। यह फोटोशूट उन्होंने लंदन की सड़कों पर करवाया
2/6लंदन की सड़कों पर कटरीना का स्वैग
कटरीना ने ये फोटोशूट लंदन की सड़कों पर करावाया जिसमें उन्होंने लग्जरी ब्यूटी रिटेलर 'स्पेस एनके' में अपने मेकअप ब्रांड 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) की इंटरनेशनल एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।
3/6रिया कपूर ने की स्टाइलिंग
कटरीना के इस फोटोशूट की तस्वीरें रिया कपूर ने भी शेयर की हैं। जानी-मानी सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर की स्टाइलिंग में, कैटरीना ने स्वीडिश मिनिमलिस्ट लक्जरी लेबल 'टोटेम' का एक शानदार चॉकलेट-ब्राउन मोनोक्रोम आउटफिट कैरी किया।
4/6कैटरीना की स्टाइलिंग
एक्ट्रेस ने एक सिंपल ब्लैक स्लिप टॉप के ऊपर गहरे ब्राउन कलर का ब्लेजर पहना, जिसमें शॉल या स्कार्फ जैसा डिजाइन जुड़ा हुआ था। उनकी स्टाइलिंग में सबसे खास उनका बॉटम वियर था जिसमें उन्होंने आम ट्राउज़र के बजाय जैकेट को एक अनोखी, घेरदार ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ पहना।
5/6ट्रोलिंग के बीच कटरीना का स्वैग
हाल ही में अंबानी फैमिली के गणेश उत्सव में कटरीना के वजन को लेकर लोगों ने खूब ट्रोल किया गया। लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया वहीं इस फोटोशूट ने साबित कर दिया कि वे हर अपीयरेंस में कमाल की लगती हैं और ट्रोलिंग का उन पर कोई खास असर नहीं पड़ता।
6/6कटरीना का वर्कफ्रंट
कटरीना की पिछली बड़ी रिलीज नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' थी। 2025 के आखिर में बेटे के जन्म के बाद उनका पूरा ध्यान अपने कॉस्मेटिक्स बिजनेस 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) को बढ़ाने पर है।