करीना कपूर का नवाबी स्टाइल! सैफ की शादी की ऐतिहासिक कलगी पहन दीवाली पर बिखेरी शाही चमक
सोचिए, आप अपने सिर पर इतिहास का एक ऐसा हिस्सा पहने हुए हैं, जो एक शाही परिवार की कई पीढ़ियों से होता हुआ आया है। आपकी अपनी शादी में भी नजर आ चुका है।
1/7इस दिवाली करीना कपूर ने बिल्कुल ऐसा ही किया। बेज कलर की ड्रेस में बेबो ने इस साल दीवाली को नवाबी स्टाइल में रोशन किया।
2/7बेबो की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनकी पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा। इस पर सजी 200 साल पुरानी कलगी बेहद आकर्षक लग रही थी।
3/7कभी भोपाल के नवाब द्वारा पहनी गई और बाद में सैफ अली खान की शादी में इस्तेमाल की गई यह बेशकीमती विरासत अपने आप में एक दिलचस्प कहानी समेटे हुए है। बेबो ने एक बार फिर इसे सबके सामने चर्चा का विषय बना दिया।
4/7सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर द्वारा स्टाइल की गईं करीना ने पारंपरिक साड़ी या लहंगे के बजाय डिजाइनर पुनीत बलाना का बेज रंग का काफतान चुना। इस पोशाक पर असली चांदी का बारीक काम किया गया था, जिसने इसके सादे बेस को एक खूबसूरत चमक दी।
5/7वी नेकलाइन और सामने की तरफ हल्की प्लीट्स ने इस कफ्तान को एक अच्छी बनावट दी, जबकि इसका ढीला-ढाला और लहराता हुआ स्टाइल इसके फेस्टिव लुक में एक सहज खूबसूरती ले आया।
6/7दीवाली के दौरान आमतौर पर दिखने वाले भारी-भरकम कपड़ों के मुकाबले, यह एक बहुत ही बढ़िया और नया बदलाव था। करीना ने अपने काफतान के साथ उसी रंग की बेज (हल्के भूरे) रंग की पगड़ी पहनी, जिससे उनके पूरे पहनावे को एक शाही लुक मिला।
7/7पगड़ी के बीचों-बीच एक चमकती हुई पुरानी कलगी लगी थी जोकि करीब 200 साल पुरानी परंपरा का हिस्सा है। इसे कभी भोपाल के अंतिम शासक नवाब, नवाब हमीदुल्लाह खान पहना करते थे। बाद में यह परिवार की एक अनमोल विरासत बन गई।