फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है Kangana Ranaut का यह गुजराती एथनिक लुक, तस्वीरें जीत लेंगी दिल
अगर त्योहारों के लिए आप एथनिक को कुछ अलग तरीके से स्टाइल करने में विश्वास रखती हैं तो कंगना रनौत आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
1/6एक्ट्रेस ने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो एक बेहद शानदार साड़ी पहनकर गुजरात की जीवंत संस्कृति का जश्न मनाया।
2/6कंगना ने गहरे नीले कलर की रत्न से जड़ी एक साड़ी पहनी थी। साड़ी की बनावट में टेपेस्ट्री (कपड़े पर की जाने वाली नक्काशीदार बुनाई) से प्रेरित पैटर्न थे, जो इसे पारंपरिक वस्त्र कला का रूप देते थे।
3/6इसे उन्होंने एक हेवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया था। ब्लाउज की आस्तीनों पर गहरी नेकलाइन पर घनी कढ़ाई, बारीक धागे का काम, मोतियों की सजावट और शीशे का काम था, जो पैटर्न वाली साड़ी के साथ एक शानदार कंट्रास्ट लुक दे रहा था
4/6उनके आभूषणों में पारंपरिक शैली की झलक थी। मोतियों की लटकन वाला सुनहरे रंग का चोकर उनके गले पर बहुत जंच रहा था।
5/6हाथों में उन्होंने दो कलर की चूड़ियों को मिक्स करके पहना था और इसे सोने के कड़े के साथ पेयर किया था। माथे पर एक छोटी सी काली बिंदी लगाने से उनका पारंपरिक रूप पूरी तरह निखर उठा।
6/6आप कंगना के इस लुक को देखकर फेस्टिव सीजन के लिए इस गुजराती लुक को अपना सकते हैं जोकि देखने में एकदम यूनीक और खूबसूरत लग रहा है।