Kajol Special: एक्ट्रेस बनने का नहीं था प्लान, ऐसे बनीं हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक स्टार

Updated: 2026-08-05, 23:09 IST

तीन दशक से भी ज्यादा समय से काजोल अपनी शानदार एक्टिंग, बिंदास अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। आज आपको रूबरू करवाएंगे पर्दे के पीछे की पर्सनालिटी से।

1. किताबों की जबरदस्त दीवानी हैं काजोल1/7

1. किताबों की जबरदस्त दीवानी हैं काजोल

जब काजोल शूटिंग या फैमिली के साथ वक्त नहीं बिता रही होतीं, तो अक्सर उनकी दुनिया किताबों में खोई होती है। फिक्शन हो या बायोग्राफी, पढ़ना उनका सबसे पसंदीदा टाइमपास है। उनका मानना है कि किताबें इंसान को नई सोच देती हैं और दुनिया को अलग नज़रिए से देखने का मौका भी।

2. निटिंग है उनका फेवरेट स्ट्रेस बस्टर2/7

2. निटिंग है उनका फेवरेट स्ट्रेस बस्टर

बहुत कम लोग जानते हैं कि काजोल को निटिंग का भी काफी शौक है। शूटिंग के बीच ब्रेक में भी उन्हें ऊन और सुई के साथ देखा गया है। उनके मुताबिक, निटिंग उन्हें काम की भागदौड़ से दूर सुकून देती है और दिमाग को रिलैक्स करती है।

3. फैमिली हमेशा रहती है सबसे पहले3/7

3. फैमिली हमेशा रहती है सबसे पहले

बॉलीवुड की बिज़ी स्टार होने के बावजूद काजोल ने हमेशा अपने परिवार को पहली प्राथमिकता दी है। अजय देवगन, बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ त्योहार मनाना, छुट्टियां बिताना या घर पर सुकून के पल जीना उनके लिए सबसे खास होता है।

4. एक्ट्रेस बनने का कभी नहीं था प्लान4/7

4. एक्ट्रेस बनने का कभी नहीं था प्लान

1992 में बेखुदी से डेब्यू करने वाली काजोल ने कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्मों में लंबा सफर तय करेंगी। लेकिन जो शुरुआत एक मौके के तौर पर हुई, वही आगे चलकर हिंदी सिनेमा के सबसे शानदार करियर में बदल गई।

5. फिल्मफेयर का ‘बेस्ट विलेन’ अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला बनीं5/7

5. फिल्मफेयर का ‘बेस्ट विलेन’ अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला बनीं

फिल्म गुप्त में अपने निगेटिव किरदार से काजोल ने इतिहास रच दिया। वो फिल्मफेयर का ‘बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए नेगेटिव रोल’ अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला एक्टर बनीं। इस उपलब्धि ने साबित किया कि दर्शक महिलाओं को भी लीक से हटकर किरदारों में खुले दिल से अपनाते हैं।

6. बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक6/7

6. बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी ग़म, माय नेम इज़ खान और दिलवाले जैसी यादगार फिल्में दी हैं। आज भी दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस की ऑल टाइम फेवरेट मानी जाती है।

7. पद्म श्री से हो चुकी हैं सम्मानित7/7

7. पद्म श्री से हो चुकी हैं सम्मानित

साल 2011 में भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए काजोल को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाज़ा गया। ये सम्मान उनके बेहतरीन अभिनय और इंडस्ट्री पर उनके गहरे प्रभाव की पहचान है।