Ramayana की मंदोदरी ने छोटे से सीन में ही बटोरी लाइमलाइट, सेट से Kajal Aggarwal ने शेयर कीं तस्वीरें
काजल अग्रवाल ने रणबीर कपूर स्टारर रामायणम् (Ramayana) के सेट से अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वह मंदोदरी के लुक में कमाल की लग रही हैं।
1/7रावण की पत्नी बनीं काजल
काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् (Ramayana) में रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका निभाई है। फिल्म के सेट से उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
2/7मंदोदरी के लुक में छाईं काजल
काजल अग्रवाल ने भले ही रामायण में छोटी सी भूमिका निभाई लेकिन उन्हें काफी तरीफें मिल रही हैं। वह इस लुक में छा गई।
3/7रामायणम् के सेट से दिखाईं तस्वीरें
काजल अग्रवाल ने इस महाकाव्य का हिस्सा बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने सेट से तस्वीरें शेयर करके कहा कि उन्हें फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है।
4/7प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को किया धन्यवाद
काजल ने फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी को उन्हें अवसर देने के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने यह भी कहा, "यह भारत की ओर से ग्लोबल सिनेमा की दिशा में एक बहुत ही अहम और नई शुरुआत है।"
5/7काजल ने स्टार कास्ट को बताई अपनी प्रेरणा
काजल अग्रवाल ने रामायण की स्टार कास्ट को लेकर कहा, "सभी शानदार कलाकारों, आप सच में अद्भुत थे और आप सभी से बहुत प्रेरणा मिली। आपका समर्पण, हुनर और लगन हमें याद दिलाते हैं कि हमें हमेशा अपने काम का स्तर ऊंचा रखना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए।"
6/7फिल्म में स्क्रीन टाइम कम होने पर बोलीं काजल
काजल अग्रवाल ने यह भी कहा कि कुछ फिल्मों को किसी किरदार की लंबाई या स्क्रीन पर बिताए गए समय से नहीं मापा जाता। उन्हें कहानी की व्यापकता, उसे बनाने के पीछे के जुनून, और हमारी सामूहिक आस्था और दिव्यता से गहराई से जुड़ी किसी चीज का हिस्सा बनने के सौभाग्य से मापा जाता है।
7/7रामायण पार्ट 2 में होंगे काजल के ज्यादा सीन्स?
नितेश तिवारी निर्देशित रामायण पार्ट 1 में भले ही काजल अग्रवाल के ज्यादा सीन्स नहीं रहे, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि दूसरे पार्ट में उनके ज्यादा सीन्स देखने को मिलेंगे। दूसरा पार्ट 2028 की दीवाली पर रिलीज हो सकती है।