Jennifer Winget और विलियम इश्माएल ने गोवा में किया ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजरें

Updated: 2026-09-21, 15:51 IST

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और विलियम इश्माएल (William Ishmael) ने फैंस को अपनी शादी के जश्न की एक और झलक दिखाई है, मगर इस बार गोवा से।

जेनिफर और इश्माएल के वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें 1/6

जेनिफर और इश्माएल के वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें

जेनिफर विंगेट के शादी का जश्न सिर्फ UK तक ही सीमित नहीं रहा। वेल्स में एक निजी समारोह के बाद, एक्ट्रेस और उनके पति विलियम इश्माएल ने गोवा में पार्टी की, जहां करीबी दोस्तों, जाने-पहचाने चेहरों और उनके डांस ने शाम को एक शानदार रीयूनियन में बदल दिया।

करण वाही ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक2/6

करण वाही ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

जेनिफर के पुराने दोस्त और को-स्टार करण वाही ने रविवार को फैंस को गोवा में हुई पार्टी की झलक दिखाई। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शामिल थे, जिनमें जेनिफर और विलियम का पारंपरिक कपड़ों में साथ डांस करते हुए एक प्यारा पल भी था।

करण ने लिखा इमोशनल नोट 3/6

करण ने लिखा इमोशनल नोट

करण ने भी नए शादीशुदा जोड़े के लिए दिल से एक मैसेज लिखा। जेनिफर के लिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, 'प्यारी जेन और विल, आपकी जिंदगी के नए चैप्टर के लिए। जेन को देखकर मुझे जो खुशी और सुकून मिलता है, वह बेमिसाल है। मैं दुआ करता हूं कि आप पर हमेशा आशीर्वाद बना रहे और आपको ढेर सारा प्यार मिले। दिल खुशियों से भरा हुआ है। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं जेनो'।

बांधनी लहंगे में खूबसूरत लग रहीं जेनिफर 4/6

बांधनी लहंगे में खूबसूरत लग रहीं जेनिफर

गोवा में हुए सेलिब्रेशन के लिए जेनिफर बिल्कुल दुल्हन जैसी लग रही थीं। उन्होंने बैंगनी रंग का कढ़ाई वाला स्वीटहार्ट-नेकलाइन ब्लाउज, गुलाबी बांधनी लहंगा और उससे मैच करता दुपट्टा कैरी किया, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विलियम ने आइस ब्लू कुर्ता सेट पहना।

करीबी दोस्त और को-स्टार्स हुए शामिल5/6

करीबी दोस्त और को-स्टार्स हुए शामिल

मेहमानों की लिस्ट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम शामिल थे। जेनिफर और विलियम के साथ सेलिब्रेशन में शामिल होने वालों में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख, मंदिरा बेदी, शब्बीर अहलूवालिया, हरलीन सेठी और आशीष चौधरी शामिल थे।

यूके में निजी समारोह में की शादी6/6

यूके में निजी समारोह में की शादी

जेनिफर और विलियम ने गोवा में सेलिब्रेशन से दो महीने पहले 16 जुलाई को यूके में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की। कपल ने इस शादी को बेहद निजी रखने का फैसला किया था। बाद में जेनिफर ने शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं। वहीं अब गोवा में किए गए सेलिब्रेशन में उनके कई करीबी दोस्त और को-स्टार्स शामिल हुए।