स्विट्जरलैंड में घूम रहीं Jannat Zubair, ट्रेन से देखा खूबसूरत नजारा; फोटोज हुईं वायरल

Updated: 2026-10-10, 20:55 IST

Jannat Zubair Latest Photos: एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हालिया वेकेशन की झलकियां शेयर की हैं, जिसमें वह स्विट्जरलैंड घूमती दिख रही हैं।

स्विट्जरलैंड गईं जन्नत जुबैर1/6

स्विट्जरलैंड गईं जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर इस वक्त वेकेशन मोड पर हैं। वह काम से ब्रेक लेकर स्विट्जरलैंड घूमने गई हैं, जहां से उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

खूबसूरत वादियों से शेयर कीं तस्वीरें2/6

खूबसूरत वादियों से शेयर कीं तस्वीरें

जन्नत जुबैर ने 10 अक्टूबर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट वेकेशन की झलकियां शेयर की हैं। तस्वीरों में ट्रेन में बैठकर स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारे का आनंद ले रही हैं।

स्विस ट्रेन में बैठकर देखा नजारा3/6

स्विस ट्रेन में बैठकर देखा नजारा

जन्नत जुबैर ने इन तस्वीरों की सीरीज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "स्विस ट्रेन की कुछ झलकियां।" ब्लैक कैजुअल टीशर्ट और गॉगल्स में वह घूमती हुई दिखीं।

मिस्टर फैजू से जुड़ा था नाम4/6

मिस्टर फैजू से जुड़ा था नाम

जन्नत जुबैर के इस पोस्ट पर लोग मिस्टर फैजू को लेकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, उनका नाम मिस्टर फैजू यानी फैसल शेख से जुड़ा था। मगर कहा गया कि 2025 में दोनों अलग हो गए थे।

मिस्टर फैजू की हुई शादी5/6

मिस्टर फैजू की हुई शादी

अब मिस्टर फैजू की शादी हो गई है। 10 अक्टूबर को उन्होंने मदीना से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जन्नत जुबैर का वर्क फ्रंट6/6

जन्नत जुबैर का वर्क फ्रंट

बात करें जन्नत जुबैर के वर्क फ्रंट की तो वह आखिरी बार लाफ्टर शेफ्स में दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने 2026 में आई वेब सीरीज ग्लोरी में भी काम किया।