जाह्नवी कपूर ने हैलोवीन पर रीक्रिएट किया Sridevi का नगीना लुक, आइकॉनिक पोस्टर्स ने जीता फैंस का दिल

Updated: 2026-10-31, 20:13 IST

जाह्नवी कपूर ने हैलोवीन के अवसर पर श्रीदेवी की आइकॉनिक फिल्म नगीना के पोस्टर्स और फोटोज को री-क्रिएट किया।

जाह्नवी कपूर का हैलोवीन लुक 1/6

जाह्नवी कपूर का हैलोवीन लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हैलोवीन पर अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। उन्होंने इस मौके पर अपनी मां और दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की फिल्म नगीना के पोस्टर्स और उनके लुक को रीक्रिएट किया।

अलग अंदाज में मनाया हैलोवीन2/6

अलग अंदाज में मनाया हैलोवीन

जाह्नवी ने इस मौके पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की जिसमें नगीना फिल्म के पोस्टर्स और सेट पर श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पूरी के कुछ मूमेंट्स को शेयर किया और उनके जैसा ही लुक और मूमेंट अपने सेलेब्रिटी दोस्त औरी के साथ रीक्रिएट किया।

मां को याद कर इमोशनल हुईं जाह्नवी3/6

मां को याद कर इमोशनल हुईं जाह्नवी

इन तस्वीरों के साथ जाह्नवी कपूर ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा, 'हैप्पी हैलोवीन! मैंने अब तक के सबसे आइकॉनिक मूवी मोमेंट्स में से एक को फिर से क्रिएट किया है! आजकल हैलोवीन (Halloween) का मतलब अपने पसंदीदा किरदारों या पॉप कल्चर के मशहूर पलों जैसा तैयार होना हो गया है। कभी ये डरावने होते हैं, कभी मजेदार, तो कभी किसी को ट्रिब्यूट (श्रद्धांजलि) देने के लिए होते हैं! और मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक और कौन हो सकता है।

फैंस को पसंद आया जाह्नवी का ये लुक4/6

फैंस को पसंद आया जाह्नवी का ये लुक

जाह्नवी के इस लुक को देखकर फैंस खुश भी हुए और श्रीदेवी को याद कर इमोशनल भी। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत मां की खूबसूरत बेटी'। एक ने लिखा, 'आइकॉनिक'। एक ने कमेंट किया, 'आप हैलोवीन जीत गईं'। एक ने लिखा, 'लाइक मदर, लाइक डॉटर'। एक यूजर ने कमेंट किया, 'शायद इस साल हैलोवीन की बेस्ट आउटफिट है'।

नगीना के बारे में 5/6

नगीना के बारे में

'नगीना' (Nagina) 1986 की एक फैंटेसी-रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में श्रीदेवी ने 'रजनी' (एक नागिन) का किरदार निभाया है, जो एक दुष्ट साधु द्वारा अपने साथी की हत्या का बदला लेने के लिए एक इंसान से शादी कर लेती है। फिल्म में ऋषि कपूर, कोमल महुवाकर, अमरीश पुरी, सुषमा सेठ और प्रेम चोपड़ा भी हैं।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट 6/6

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर पिछली बार राम चरण के साथ पेद्दी में नजर आई थीं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे एटली की हाई बजट साई-फाई एपिक राका (Raaka) में नजर आएंगी। उनके साथ फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म 2027 में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है।