इशिता दत्ता ने दिखाई Drishyam 3 की बीटीएस तस्वीरें, बॉक्स ऑफिस पर धुआं काट रही Crime Thriller
Drishyam 3 में अहम किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।
1/6इशिता दत्ता ने शेयर कीं दृश्यम 3 की बीटीएस तस्वीरें
'दृश्यम 3' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और इस बीच फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।
2/6इशिता ने टीम के साथ दिखाई सेट की झलक
इशिता ने 'दृश्यम 3' की टीम के साथ तस्वीरें शेयर कीं और सेट की झलक फैंस को दिखाई। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ' वन विद द टीम'। इशिता ने इससे पहले भी कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर की थीं और उनके साथ कैप्शन लिखा था, 'बहुत ही एक्साइटेड हूं सबका रिस्पॉन्स देखने के लिए और यहां दृश्यम के फैंस के लिए शूट से कुछ बीटीएस शेयर कर रही हूं। अभी और भी आने वाली हैं'।
3/6अजय देवगन, तबू और श्रिया के साथ क्यूट मूमेंट
इशिता ने तस्वीरों की इस सीरीज में अपने को-स्टार्स अजय देवगन, श्रिया सरन, तबू और मृणाल जाधव के साथ क्यूट मूमेंट शेयर किए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक अभिषेक पाठक के साथ भी तस्वीर शेयर कीं। वहीं एक-दो सोलो पिक्चर्स भी पोस्ट कीं।
4/6'दृश्यम 3' में इशिता का किरदार
'दृश्यम 3' में इशिता ने अंजू सालगावकर का किरदार निभाया है जो अनजाने में आईजी के बेटे सैम का मर्डर कर देती है। अपनी बेटी को बचाने के लिए अजय देवगन का किरदार यानी विजय सालगावकर कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। तीसरी फिल्म की कहानी भी इसी घटना के इर्द-गिर्द घूमती है क्योंकि पिछली दो फिल्मों में पुलिस विजय और उसकी फैमिली को दोषी करार ठहराने के पुख्ता सबूत नहीं ढूंढ पाती। वहीं विजय अपनी सूझ-बूझ से हर बार खुद को और अपनी फैमिली को बचा लेता है।
5/6'दृश्यम' फ्रैंचाइजी के बारे में
'दृश्यम' फ्रैंचाइजी, भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्म सीरीज में से एक है। पहली फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और दूसरी 2022 में और अब 2026 में इसकी तीसरी कड़ी 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है। जिसमें अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत ने काम किया है।
6/6बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही फिल्म
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी और दो दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ पार कर लिया। फिल्म को दर्शकों और क्रिटीक्स की तरफ से सराहा गया है वहीं वीकडेज पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।