सबा आजाद के बर्थडे पर Hrithik Roshan का रोमांटिक अंदाज, खूबसूरत तस्वीरों के साथ लिखा प्यार भरा नोट
ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बर्थडे पर उनके साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और एक स्वीट नोट लिखा।
1/5ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को विश किया बर्थडे
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सबा आजाद के बर्थडे पर उनके लिए एक प्यारा ना नोट लिखकर सोशल मीडिया पर उन्हें विश किया है। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर सबा की कुछ खुशमिजाज तस्वीरें शेयर कीं और उनके लिए एक लंबा और भावुक संदेश लिखा। इन तस्वीरों में सबा को अच्छा समय बिताते हुए देखा जा सकता है, और कुछ तस्वीरों में यह कपल एक-दूसरे के साथ बहुत ही प्यारे पल बिताता नजर आ रहा है।
2/5ऋतिक रोशन ने लिखा प्यारा सा नोट
सबा को जन्मदिन की बधाई देते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, 'किसी ने मुझसे तुम्हारे बारे में पूछा। मैंने कहा कि मैं तुम्हारे बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत अनमोल है। जब उन्होंने जोर दिया, तो मैंने कहा 'अच्छा, इसे ऐसे समझो, मान लो मुंबई से किसी दूर की जगह जाने के लिए दो फ्लाइट्स हैं। एक डायरेक्ट फ्लाइट है - जो बहुत आसान और सुविधाजनक है! और दूसरी फ्लाइट, जो 8 अलग-अलग शहरों से होकर जाती है, जिसमें हर जगह घंटों का ट्रांजिट टाइम है और कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने का भी डर है। लेकिन अगर वह तुम्हारे साथ हो,' मैंने कहा, 'तो मैं दूसरा विकल्प चुनूंगा, जानबूझकर, हर बार। क्योंकि तुम्हारे साथ, सा (Sa), हर साधारण पल, हर इंतजार, और हर तरह का बदलाव एक रोमांचक सफर में बदल जाता है।
3/5गर्लफ्रेंड को जताया प्यार
ऋतिक रोशन ने सबा को बर्थडे विश करते हुए दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं। ऋतिक ने लिखा, 'चलो, एक और रोमांचक सफर पर चलते हैं। हमारी जिंदगी भर ऐसे ही लंबे सफर साथ-साथ चलते रहें। आई लव यू जन्मदिन मुबारक'।
4/5हाल ही में कपल ने मनाई 5वीं एनिवर्सरी
अक्टूबर की शुरुआत में, इस कपल ने कुछ खुशनुमा पलों और प्यारी तस्वीरों के साथ अपनी पांचवीं सालगिरह मनाई। इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन ने कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'यह हमारा दिन है। 5वीं सालगिरह मुबारक हो, मेरी जान'।
5/5ऋतिक और सबा के रिश्ते के बारे में
ऋतिक और सबा की बातचीत एक ऐप पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए शुरू हुई। धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और जल्द ही वे मुंबई में एक-दूसरे के साथ डेट पर जाने लगे और अक्सर सबके सामने साथ नजर आने लगे। 2022 में फिल्ममेकर करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में, यह कपल पहली बार एक साथ रेड कार्पेट पर हाथ थामे नजर आया। इसके कुछ समय बाद ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्यार और रिश्ते को खुलकर जाहिर करना शुरू कर दिया। सबा को अक्सर रोशन परिवार के इवेंट्स में भी देखा जाने लगा।