घर से छिपकली भगाने के 6 आसान घरेलू उपाय, जो सच में करते हैं काम

Updated: 2026-05-26, 11:45 IST

छिपकलियों को भगाने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल बेस्ड स्प्रे मिलते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनसे आप बिना किसी नुकसान के इन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

अंडे के छिलके 1/6

अंडे के छिलके

यह छिपकली भगाने का सबसे पुराना और आजमाया हुआ नुस्खा है। छिपकलियों को अंडे के छिलकों की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसके अलावा, उन्हें लगता है कि वहां कोई उनसे बड़ा जीव मौजूद है, जिससे वे डरकर भाग जाती हैं। आप बस इस्तेमाल किए हुए अंडे के छिलकों को धोकर उन कोनों या खिड़कियों के पास रख दें, जहाँ से छिपकलियां ज्यादा आती हैं।

प्याज और लहसुन की तीखी महक2/6

प्याज और लहसुन की तीखी महक

हम इंसानों को भले ही खाने में इनका स्वाद पसंद हो, लेकिन छिपकलियां इनकी तीखी गंध बर्दाश्त नहीं कर पातीं। आप लहसुन की कुछ कलियों को छीलकर या प्याज के टुकड़ों को घर के कोनों और ट्यूबलाइट के पास रख सकते हैं। इसके अलावा, आप प्याज और लहसुन का रस निकालकर, उसमें पानी मिलाकर एक स्प्रे भी बना सकते हैं और दीवारों पर छिड़क सकते हैं।

डेटॉल और पानी का स्प्रे3/6

डेटॉल और पानी का स्प्रे

डेटॉल की तेज और एंटीसेप्टिक महक हम इंसानों को भले ही साफ-सफाई का एहसास कराती हो, लेकिन छिपकलियों को यह गंध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती और वे तुरंत उस जगह से भाग खड़ी होती हैं। इसके लिए आप, एक स्प्रे बोतल में पानी लें और उसमें 3-4 चम्मच डेटॉल अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को ट्यूबलाइट के पास, दरवाजों के पीछे, खिड़कियों और घर के उन कोनों में छिड़क दें जहाँ छिपकलियां अक्सर घात लगाए बैठी रहती हैं।

काली मिर्च का स्प्रे 4/6

काली मिर्च का स्प्रे

काली मिर्च का तीखापन छिपकलियों की त्वचा और आंखों में तेज जलन पैदा करता है। इसे बनाने के लिए बस थोड़ी-सी काली मिर्च का पाउडर लें और उसे पानी में अच्छी तरह मिला लें। इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरें और जहां भी छिपकली दिखे, वहां या घर के छिपे हुए कोनों में छिड़क दें। यह उन्हें बिना मारे घर से दूर रखने का बेहतरीन तरीका है।

बर्फ का ठंडा पानी5/6

बर्फ का ठंडा पानी

अगर आप किसी छिपकली को तुरंत भगाना चाहते हैं, तो यह तरीका सबसे अच्छा है। छिपकलियां ठंडे तापमान को बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। जैसे ही आप उन पर बर्फ का एकदम ठंडा पानी डालते हैं, उनका शरीर कुछ देर के लिए सुन्न हो जाता है और वे हिल नहीं पातीं। इस मौके का फायदा उठाकर आप उन्हें गत्ते या झाड़ू की मदद से आसानी से घर के बाहर कर सकते हैं।

कपूर या नेफ्थलीन बॉल्स 6/6

कपूर या नेफ्थलीन बॉल्स

हम अक्सर अपने गर्म कपड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए नेफ्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल करते हैं। इसकी तेज गंध छिपकलियों को भी घर से दूर रखती है। आप इन्हें अपनी अलमारी के ऊपर, सिंक के नीचे या उन जगहों पर रख सकते हैं जहां छिपकलियों का आना-जाना लगा रहता है। आप इसकी जगह पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर का भी यूज कर सकते हैं।