सोनम की वेडनेसडे से लेकर विद्या की चंद्रमुखी तक, हैलोवीन पार्टी के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड के ये डरावने अवतार

Updated: 2026-10-29, 14:31 IST

हैलोवीन पार्टी के लिए बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के कुछ लुक्स बिल्कुल परफेक्ट हैं।

हैलोवीन पार्टी के लिए लुक्स1/6

हैलोवीन पार्टी के लिए लुक्स

हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। आमतौर पर ये वेस्ट में मनाया जाने वाला फेस्टिवल था, लेकिन अब हर जगह हैलोवीन की धूम देखने को मिलती है। अगर आप भी किसी हैलोवीन पार्टी में जाने वाले हैं और खास हैलोवीन लुक ढूंढ़ रहे हैं, तो इन सिलेब्रिटीज के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

सोनम कपूर2/6

सोनम कपूर

अगर आपको वेडनेसडे सीरिज पसंद आई थी, तो उसकी लीड किरदार वेडनेसडे एडम्स का लुक ले सकती हैं। इस लुक के लिए ब्लैक लिप्स, बालों की स्लीक दो चोटी, ऐशी फेस और डार्क आईज मेकअप करें।

प्रियंका चोपड़ा3/6

प्रियंका चोपड़ा

हैलोवीन पार्टी के लिए आप प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से भी इंस्पिरेशन भी ले सकते हैं। इस लुक में आप आपको सिर्फ मेकअप का इस्तेमाल करना है।

विद्या बालन4/6

विद्या बालन

हैलोवीन के लिए भूल भुलइया की चंद्रमुखी से बेहतर और क्या हो सकता है। चंद्रमुखी के बिखरे बाल, फैला हुआ मेकअप और गुस्से से लाल आंखें आपके लिए परफेक्ट हैलोवीन लुक बन सकता है।

कैटरीना कैफ5/6

कैटरीना कैफ

कैटरीना का हार्ले क्वींन लुक भी हैलोवीन पार्टी के लिए बेस्ट है। आंखों का ड्रामैटिक मेकअप और रंग-बिरंगे बाल इस लुक को मजेदार बनाते हैं।

अक्षय कुमार6/6

अक्षय कुमार

भूल भुलिया में अक्षय का तांत्रिक वाला लुक भी हैलोवीन पार्टी के लिए परफेक्ट है। बाबा की पोशाक के साथ काला चश्मा इस लुक को आइकॉनिक बनाता है।