रानी पद्मिनी के जौहर से लेकर अभेद्य दीवारों तक... राजस्थान के इन किलों में आज भी गूंजती है राजपूती शौर्य गाथा

Updated: 2026-10-06, 14:21 IST

राजस्थान के इन किलों में वहां की वीरता और शौर्य की कहानी छिपी है।

राजस्थान के किले1/6

राजस्थान के किले

राजस्थान के इतिहास और संस्कृति की झलक वहां के ऐतिहासिक किलों में नजर आती है। ये किले राजस्थान के अमर इतिहास, शौर्य और वैभव की कहानी को बयां करते हैं। अगर आप राजस्थान घूमने जा रहे हैं और वहां के इतिहास को करीब से समझना चाहते हैं, तो ये 5 किले आपको जरूर देखने चाहिए।

चित्तौड़गढ़ का किला2/6

चित्तौड़गढ़ का किला

चित्तौड़गढ़ का किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। ये किला वीरता और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इसी किले में महारानी पद्मिनी ने जौहर किया था।

कुंभलगढ़ किला3/6

कुंभलगढ़ किला

इस किले को 15वीं शताब्दी में महाराजा कुंभल ने बनवाया था। इस किले की संरचना ऐसी है कि इस पर विजय हासिल करना नामुमकिन है। इस किले की बाहरी दीवार लगभग 36 किलोमीटर लंबी है।

मेहरानगढ़ का किला4/6

मेहरानगढ़ का किला

जोधपुर में स्थित ये किला अपनी विशाल दीवारों और नक्काशीदार महलों के लिए मशहूर है। इस किले को 1459 में राव जोधा ने बनवाया था। इस किले में मौजूद संग्रहालय में आप राजस्थान के इतिहास की खूबसूरत झलक देख सकते हैं।

आमेर का किला5/6

आमेर का किला

जयपुर के पास अरावली की पहाड़ियों पर स्थित आमेर किला अपनी भव्यता और वास्तुकला के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस किले को राजा मान सिंह प्रथम ने बनवाया था। ये किला राजपूती वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। ये किला यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में भी शामिल है।

जूनागढ़ का किला 6/6

जूनागढ़ का किला

बीकानेर में स्थित जूनागढ़ किला की नींव 1478 में राव बीका ने रखवाई थी। लाल बलुआ पत्थरों से बना ये किला बेहद खूबसूरत है और राजपूती राजाओं की वीरता की कहानी कहता है। माना जाता है कि ये किला अभेदय था और दुश्मन इस किले को कभी भेद नहीं पाए। इस किले के अंदर गज मंदिर, शीश महल, करण महल और रंग महल मौजूद हैं।