भारत की वो 5 जगहें जहां सूरज की पहली किरण बनाती है ऐसा नजारा, जिन्हें देखने के लिए तरसते हैं टूरिस्ट!

Updated: 2026-10-10, 11:15 IST

भारत की इन जगहों पर सूर्योदय का बहुत खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

सूर्योदय का खूबसूरत नजारा1/6

सूर्योदय का खूबसूरत नजारा

सुबह की पहली किरण निकलते देखना बहुत ही खूबसूरत एक्सपीरिएंस होता है। इसलिए कई लोग सनराइज देखने के लिए ट्रैवल करते हैं, ताकि किसी खूबसूरत जहग पर वो इस यादगार अनुभव को जी सकें। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां सूर्योदय बहुत खूबसूरत दिखता है। कहीं बर्फ से ढकी चोटियों पर सूरज की पहली लाली बिखरती है, तो कहीं रेगिस्तान के सफेद धरातल पर नारंगी रंग की चादर बिछ जाती है। आइए जानें इन जगहों के बारे में।

डोंग घाटी, अरुणाचल प्रदेश2/6

डोंग घाटी, अरुणाचल प्रदेश

भारत में सूर्योदय की बात हो, तो अरुणाचल प्रदेश का जिक्र जरूरी हो जाता है। भारत में सूरज की सबसे पहली किरण अरुणाचल प्रदेश की डोंग घाटी पर ही पड़ती है। इसलिए यहां से सूर्योदय देखना काफी खास अनुभव है। ये जगह काफी ऊंचाई है, जहां से सूर्योदय के समय आसमान और बादलों की खूबसूरती देखने लायक होती है।

कन्याकुमारी, तमिलनाडु3/6

कन्याकुमारी, तमिलनाडु

भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा कन्याकुमारी ऐसी जगह है, जहां हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी आपस में मिलते हैं। यहां से सूर्योदय का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

केदारकंठ चोटी, उत्तराखंड4/6

केदारकंठ चोटी, उत्तराखंड

अगर आप पहाड़ों पर घूमने जाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड की केदारकंठ चोटी पर सूर्योदय देखना आपकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक होगा। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच सूरज को उगते देखने के अनुभव को शब्दों में बताना मुश्किल है।

रण ऑफ कच्छ, गुजरात5/6

रण ऑफ कच्छ, गुजरात

रण ऑफ कच्छ अपने सफेद रेगिस्तान के लिए मशहूर है। यहां सूर्योदय का नजारा किसी पेंटिंग जैसा लगता है। नमक की सफेद चादर पर उगते सूरज की नारंगी-गुलाबी किरणें देखने में इतनी खूबसूरत लगती हैं कि आप इस नजारे को कभी भूल नहीं पाएंगे।

अस्सी घाट, वाराणसी, उत्तर प्रदेश6/6

अस्सी घाट, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा घाट से सूर्योदय देखना काफी खूबसूरत होता है। अस्सी घाट के तट पर जब सूरज की पहली किरण पड़ती है, तो पूरी नदी सूरज की किरणों के नारंगी-गुलाबी रंग में रंग जाती है। यहां नाव में बैठकर आप उगते हुए देख सकते हैं।