चाय की चुस्की और हरी-भरी पहाड़ियों का सुकून: हर 'टी-लवर' को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करनी चाहिए ये जगहें

Updated: 2026-10-09, 10:11 IST

भारत की इन जगहों पर चाय के खूबसूरत बागान देख सकते हैं।

भारत के खूबसूरत चाय के बागान1/6

भारत के खूबसूरत चाय के बागान

क्या आप जानते हैं भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक है। इसलिए आपको यहां कई खूबसूरत चाय के बागान देखने को मिल सकते हैं। हरी-भरी पहाड़ियों पर चाय के खूबसूरत बागान देखना टी लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। आइए जानें भारत में आप कहां-कहां चाय के बागान देख सकते हैं।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल2/6

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के इस हिल स्टेशन को क्वीन ऑफ टी भी कहा जाता है। यहां की चाय अपने अनोखे स्वाद, रंग और खुशबू के लिए जानी जाती है। यहां कई पुराने और मशहूर टी एस्टेट भी हैं, जहां आप चाय की बागानी को करीब से देख सकते हैं। चाय के बागान और कंजनजंगा की चोटियों का नजारा इस जगह को बहुत खूबसूरत बनाता है।

असम3/6

असम

असम भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है। यहां की चाय अपने कड़क स्वाद के लिए जानी जाती है। आमतौर पर चाय की बागानी पहाड़ी इलाकों पर की जाती है, लेकिन असम में बड़े पैमाने पर चाय की खेती समतल मैदान में होती है। असम के जोरहाट को टी कैपिटल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। यहां आप ब्रिटिश काल के कई टी बंगले भी देख सकते हैं और कड़स असामी चाय का आनंद ले सकते हैं।

मुन्नार, केरल4/6

मुन्नार, केरल

केरल का मुन्नार अपने घुमावदार रास्तों और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यहां टी म्यूजियम भी स्थित है। यहां धुंध से ढके चाय के बागन देखने और ठंडी हवा के बीच टहलने का मजा ही कुछ और है।

वायनाड, केरल5/6

वायनाड, केरल

केरल में स्थित वायनाड भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरी-भरी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां के चाय के बागान, जंगल और झरने नेचर लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चाय के बागान देखने के साथ आप यहां प्रकृति के शांत वातावरण में छुट्टियां बिता सकते हैं।

नीलगिरी, तमिलनाडु6/6

नीलगिरी, तमिलनाडु

तमिलनाडु की नीलगिरी पहाड़ियों पर भी चाय के बागान देख सकते हैं। यहां उगने वाली चाय अपने गहरे रंग और खुशबू के लिए मशहूर है।