दीवाली पर नायरा की तरह बनें देसी पटाखा, माइक्रोड्रामा वर्ल्ड में गर्दा उड़ा रहीं 'बिग बॉस' एक्ट्रेस
बिग बॉस 18 का हिस्सा बनीं नायरा एम बैनर्जी अब ओटीटी सीरीज 'प्रेमकथा' में छाने के लिए तैयार हैं।
1/5प्रेमकथा में नायरा एम बैनर्जी की अदाकारी
बिग बॉस 18 का हिस्सा रह चुकीं नायरा एम बैनर्जी अब ओटीटी पर जलवा बिखेरने के लिये तैयार है। वे स्टोरी टीवी एप पर आने वाली ड्रामा सीरीज में अपनी अदायगी बिखेर रही हैं। रोमांस, बदले और बड़े पर्दे जैसी भव्यता को एक साथ लाते हुए, स्टोरी टीवी की ‘प्रेमकथा’ गुजरात की रंगीन पृष्ठभूमि पर आधारित एक बेबाक और दिलचस्प दुनिया पेश करती है।
2/5क्या है नायरा का किरदार?
नायरा एम. बनर्जी इस सीरीज में सेजल का किरदार निभा रही हैं, जो एक खतरनाक डॉन की निडर बेटी है। सेजल को जय से प्यार हो जाता है, जिसका किरदार करम राजपाल निभा रहे हैं। जय एक साधारण ट्रक ड्राइवर है, जो बार-बार सेजल की मदद के लिए आगे आता है। उनकी प्रेम कहानी जल्द ही दो दुश्मन आपराधिक परिवारों के बीच भीषण संघर्ष की वजह बन जाती है।
3/5सलमान खान के साथ काम का एक्पीरियंस किया शेयर
एक इंटरव्यू में अभिनेत्री नायरा एम. बनर्जी ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'मैं बिग बॉस में आने से बहुत पहले सलमान सर से मिली थी। उस समय मैं प्रियदर्शन सर की फिल्म की शूटिंग कर रही थी और ठीक हमारे सामने सलमान सर की फिल्म ‘दबंग’ की शूटिंग चल रही थी।
4/5सलमान के सामने जाने से घबरा रही थीं नायरा
नायरा ने आगे बताया कि सलमान खान को अपनी तरफ आते देखकर वह किस तरह घबरा गई थीं। नायरा ने कहा, 'मैं इतनी डर गई कि उल्टी दिशा में चलने लगी। मेरी टीम ने मुझसे कहा, ‘प्लीज, जाओ और उनसे बात करो।’ उन्होंने मुझसे बहुत विनम्रता से बात की और मेरी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। फिर जब मैं ‘बिग बॉस’ में उनसे दोबारा मिली, तो उन्हें हमारी पहली मुलाकात तब भी याद थी'।
5/5प्रेमकथा के बारे में
टीवी के बाद अब नायरा ओटीटी पर भी जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। शानदार कहानी, रंगीन माहौल और प्यार के बीच गहराते टकराव के साथ ‘प्रेमकथा’ माइक्रोड्रामा फॉर्मेट में बड़े पर्दे जैसी भव्यता और मनोरंजन का अनुभव लेकर आती है। ‘प्रेमकथा’ अब सिर्फ स्टोरी टीवी ऐप पर स्ट्रीम हो रही है।