Nayyi Navelli से पहले इन 5 फिल्मों ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर किया लोटपोट, मनोरंजन की है फुल गारंटी

Updated: 2026-10-16, 17:47 IST

यामी गौतम की नई नवेली (Nayyi Navelli) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से पहले सिनेमाघरों में कई और कॉमेडी फिल्में धमाल मचा चुकी हैं। यहां देखिए बेस्ट कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट...

नई नवेली की तरह कॉमेडी से भरी हैं फिल्में1/7

नई नवेली की तरह कॉमेडी से भरी हैं फिल्में

यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म नई नवेली (Nayyi Navelli) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने से पहले आप बॉलीवुड की वो पांच फिल्में देख सकते हैं जो मनोरंजन, ड्रामा और कॉमेडी से भरी हुई है।

ओटीटी पर भी मौजूद हैं फिल्में2/7

ओटीटी पर भी मौजूद हैं फिल्में

इन फिल्मों ने कॉमेडी, दिलचस्प किरदारों और भरपूर मनोरंजन के जरिए दर्शकों का दिल जीता। यह फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद हैं।

भूत बंगला (Bhooth Bangla)3/7

भूत बंगला (Bhooth Bangla)

अक्षय कुमार की सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया। फिल्म में परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आए। यह फिल्म डर, कॉमेडी और सस्पेंस से भरी हुई है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

मुंज्या (Munjya)4/7

मुंज्या (Munjya)

अभय वर्मा और शरवरी स्टारर मुंज्या एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो एक लोककथा पर आधारित है। डरावने अनुभवों, शरारती हास्य और मजेदार अफरा-तफरी के मेल के साथ मुंज्या ने एक कम चर्चित लोककथा को एक अनोखे भारतीय सिनेमाई मनोरंजन में बदलकर अपनी अलग पहचान बनाई। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

स्त्री (Stree)5/7

स्त्री (Stree)

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना अभिनीत इस फिल्म ने अपने बेहतरीन हास्य और अंधविश्वास पर दिलचस्प नजरिए से दर्शकों का ध्यान खींचा। यह 8 साल पुरानी फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

धमाल 4 (Dhamaal 4)6/7

धमाल 4 (Dhamaal 4)

अपनी पिछली फिल्मों की तरह ही धमाल 4 भी कॉमेडी, गड़बड़झाले और हास्यास्पद परिस्थितियों से भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। इस फ्रैंचाइजी ने अपने कलाकारों की टोली, मजेदार संवादों और अतरंगी रोमांच के जरिए लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन किया है। यह नेटफ्लिक्स पर भी काफी पसंद की गई।

वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)7/7

वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)

कलाकारों की बड़ी टोली के साथ यह फिल्म मनोरंजन का पूरा डोज देती है। अक्षय कुमार की ये फिल्म सिनेमाघरों में दहाड़ने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।