Arshdeep Singh ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से की सगाई, विदेश में किया प्रपोज; कौन हैं क्रिकेटर की मंगेतर समरीन कौर?
एक्ट्रेस समरीन कौर ने क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से सगाई कर ली है। कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानिए समरीन कौर कौन हैं और किन-किन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
1/7अर्शदीप-समरीन की हुई सगाई
एक्ट्रेस समरीन कौर (Samreen Kaur) अब मिस से मिसेज बनने जा रही हैं। उन्होंने इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) से सगाई कर ली है।
2/7विदेश में अर्शदीप ने किया प्रपोज
समरीन कौर ने 11 नवंबर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोमांटिक फोटोज शेयर करते हुए फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है। अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।
3/7समरीन कौर ने फ्लॉन्ट की रिंग
समरीन कौर ने अर्शदीप के साथ प्रपोजल की रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। फोटो सीरीज में एक्ट्रेस ने अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की है।
4/7सगाई के बाद जाहिर की खुशी
समरीन कौर ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, \\\"और जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें से मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया।\\\"
5/7इंटरनेट पर वायरल फोटोज
समरीन कौर ने आगे लिखा, \\\"जीवन भर साथ रहने के लिए। 11.11.2026।\\\" सोशल मीडिया पर जैसे ही एक्ट्रेस ने प्रपोजल की तस्वीरें शेयरकीं, यह इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।
6/7कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हैं। वह मॉडल होने के साथ-साथ कई हिट म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा भी रही हैं। उन्होंने दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार 2 में भी काम किया है।
7/7रणवीर सिंह की फिल्म का रहीं हिस्सा
पंजाबी फिल्मों के अलावा वह बॉलीवुड मूवीज का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर 83 और नेल पॉलिश जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।