प्रिंसेस-थीम बर्थडे, अहान पांडे का प्यारा सा Hug; दिल जीत रहा है Aneet Padda का प्यारा सा सेलिब्रेशन
अनीत पड्डा का 13 अक्टूबर को बर्थडे था। एक्ट्रेस 24 साल की हो गईं हैं। अनीत ने हाल ही में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं
1/7अनीत ने बर्थडे की 'प्रिंसेस-थीम' वाली फोटोज शेयर करते हुए प्यार, नुकसान, यादों और आभार के बारे में एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा।
2/7अनीत पड्डा के बर्थडे एल्बम में अहान पांडे और आलिया भट्ट भी नजर आए। बर्थडे एल्बम में उनके 'सैयारा' (Saiyaara) के को-स्टार और कथित बॉयफ्रेंड अहान पांडे के साथ कुछ खास पल देखने को मिले।
3/7एक तस्वीर में अहान, अनीत को प्यार से गले लगाते हुए दिखे, जबकि दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट भी नजर आईं, जो इस जश्न का हिस्सा थीं। इनसाइड सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने हमारा दिल जीत लिया।
4/7तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन पर कुछ ऐसा होता है जो मुझे रुला देता है।' इसके बाद, अभिनेत्री ने अपनी यादों, पछतावे और उन छोटी-छोटी बातों के बारे में खुलकर बात की जो जीवन को खास बनाती हैं।
5/7इसके बाद अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अपने माता-पिता, बहन, बचपन के सबसे अच्छे दोस्त, नए दोस्तों और फैंस का आभार जताया
6/7अपने नोट के आखिर में, अनीता ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें खास महसूस कराया और बताया कि उनकी जन्मदिन की यही इच्छा थी कि उनके सभी करीबी लोग खुश रहें।
7/7वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीत बहुत जल्द हॉरर-कॉमेडी 'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगी, जो शाह रुख खान अभिनीत 'किंग' से टकराएगी।