सहेलियों के साथ 'गर्ल्स ट्रिप' पर निकलीं Alia Bhatt, आकांशा रंजन ने दिखाईं वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें
एक्ट्रेस आकांशा रंजन (Akansha Ranjan) ने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ अपनी गर्ल्स ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं।
1/7फ्रेंड्स के साथ गर्ल्स ट्रिप पर गईं आलिया
बी-टाउन एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को जब भी फुरसत मिलती है, वो अपनी सहेलियों के साथ घूमने-फिरने निकल पड़ती हैं। इन दिनों वह गर्ल्स ट्रिप पर हैं।
2/7आकांशा ने शेयर कीं फोटोज
आलिया भट्ट अपनी बचपन की सहेलियों के साथ वेकेशन पर गई हैं। एक्ट्रेस के वेकेशन की फोटोज उनकी सहेली आकांशा रंजन (Akansha Ranjan) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
3/7शादी के बाद आकांशा की पहली आउटिंग
आकांशा रंजन तस्वीरों में अपनी सहेलियों के साथ विदेश में मस्ती करती हुई दिख रही हैं और उनकी फोटोज में आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। यह शादी के बाद आकांशा की फ्रेंड्स के साथ पहली आउटिंग है।
4/7समंदर का लुत्फ उठाती दिखीं आलिया-आकांशा
सोशल मीडिया फोटोज में आलिया भट्ट और आकांशा रंजन अपनी बाकी की दोस्तों के साथ समंदर का आनंद ले रही हैं। कुछ फोटोज में रेस्तरां में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा जा सकता है।
5/7सोशल मीडिया पर वायरल आलिया की फोटोज
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आकांशा रंजन ने कहा है कि इसके अलावा और कुछ नहीं। आकांशा ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
6/7पति-बेटी के बिना घूमने गई हैं आलिया
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और आकांशा रंजन अक्सर अपनी बचपन की दोस्तों के साथ घूमती रहती हैं। यह उनकी गर्ल्स ट्रिप है, जहां एक्ट्रेस के पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नहीं हैं।
7/7आलिया भट्ट की आगामी फिल्म
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी जो 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।