Alia Bhatt ने गणेश चतुर्थी की फोटोज कीं शेयर, बप्पा की भक्ति में डूबीं 4 साल की Raha Kapoor

Updated: 2026-09-19, 20:00 IST

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने पांच दिन बाद गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनकी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) की झलक ने सबका ध्यान खींच लिया है।

 आलिया की गणेश चतुर्थी की फोटोज1/7

आलिया की गणेश चतुर्थी की फोटोज

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने गणेश चतुर्थी पर अपने घर पर बप्पा का आगमन किया था। अब आलिया ने इनसाइड फोटोज शेयर की हैं।

परिवार संग आलिया ने मनाया गणेशोत्सव2/7

परिवार संग आलिया ने मनाया गणेशोत्सव

गणेश चतुर्थी के पांच दिन बाद आलिया भट्ट ने घर की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें कपूर परिवार बप्पा की पूजा-अर्चना करते हुए नजर आ रहा है।

राहा ने की बप्पा की पूजा3/7

राहा ने की बप्पा की पूजा

इस पूजा में आलिया-रणबीर की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा छुपाया है, लेकिन उनकी क्यूटनेस फैंस के दिलों में बस गया है।

बप्पा की फोटो में रंग भरती दिखीं राहा4/7

बप्पा की फोटो में रंग भरती दिखीं राहा

एक तस्वीर में राहा गणपति बप्पा की फोटो में रंग भरते हुए नजर आ रही हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट्स में राहा ने अपनी मां आलिया को ट्विन किया है।

आलिया के लुक्स ने जीता दिल5/7

आलिया के लुक्स ने जीता दिल

आलिया भट्ट ने गणेशोत्सव के दौरान अपने सभी लुक्स की भी झलक दिखाई। एक येलो कलर के सूट में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

विसर्जन करते दिखे रणबीर6/7

विसर्जन करते दिखे रणबीर

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए नजर आ रहे हैं।

आलिया का क्यूट कैप्शन7/7

आलिया का क्यूट कैप्शन

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर फोटो सीरीज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बीता हुआ हफ्ता। गणपति बप्पा मोरया।" कपल की ये फैमिली फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।