सिर पर ताज, वेलवेट गाउन... पेरिस फैशन वीक में छाईं Aishwarya Rai, 'रॉयल क्वीन' के आगे Kendall Jenner भी लगीं फींकी

Updated: 2026-09-29, 13:31 IST

Paris Fashion Week 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में पेरिस फैशन वीक की महफिल में चार-चांद लगाती हुई नजर आईं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं।

 ऐश्वर्या की नई तस्वीरें वायरल1/7

ऐश्वर्या की नई तस्वीरें वायरल

'पूर्व मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई हैं और इसकी वजह उनका हालिया लुक है।

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का जलवा2/7

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का जलवा

दरअसल, 28 सितंबर को पेरिस में लॉरियल पेरिस की तरफ से फैशन शो होस्ट हुआ जहां ऐश्वर्या राय भी शामिल हुईं।

रैम्प पर छाईं ऐश्वर्या3/7

रैम्प पर छाईं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय ने कैंडल जेनर (Kendall Jenner) समेत हसीनाओं के साथ रैम्प पर हुस्न का जलवा बिखेरा। वह रॉयल क्वीन की तरह रैम्प पर बलखाती हुई नजर आईं।

वेलवेट ड्रेस में ऐश्वर्या राय का नया लुक4/7

वेलवेट ड्रेस में ऐश्वर्या राय का नया लुक

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का पेरिस फैशन वीक का लेटेस्ट लुक खूब वायरल हो रहा है। वह ब्लैक वेलवेट ड्रेस पहनकर रैम्प पर उतरीं। मगर सारा ध्यान उनके ताज ने खींच लिया।

 सिर पर ताज लगाकर किया रैम्प वॉक5/7

सिर पर ताज लगाकर किया रैम्प वॉक

ऐश्वर्या राय ने रैम्प वॉक के दौरान सिर पर ताज सजाए रखा था। उनका लुक देखने लायक था। वह सच में रॉयल क्वीन जैसी लग रही थीं।

बरगंडी बालों में दिखाया हुस्न का जलवा6/7

बरगंडी बालों में दिखाया हुस्न का जलवा

बात करें ओवरऑल लुक की तो ऐश्वर्या राय ने अपने बालों का लुक चेंज किया है। वह बरगंडी बाल, बोल्ड आईज और रेड लिप शेड में क्लासी लग रही थीं।

कैंडल जेनर को दी टक्कर!7/7

कैंडल जेनर को दी टक्कर!

ऐश्वर्या राय की लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि वह सुपरमॉडल कैंडल जेनर (Kendall Jenner) को टक्कर दे रही हैं। कैंडल भी ब्लैक थाई हाई स्लिट में कहर बरपाती हुई नजर आईं।