Move to Jagran APP

हिमाचल हॉकी संघ : अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष बनाए जाने पर नाराज हुईं विद्या स्टोक्स

अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से हिमाचल हॉकी संघ का अध्यक्ष बनाया गया

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 08:04 PM (IST)
हिमाचल हॉकी संघ : अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष बनाए जाने पर नाराज हुईं विद्या स्टोक्स
हिमाचल हॉकी संघ : अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष बनाए जाने पर नाराज हुईं विद्या स्टोक्स

शिमला/ऊना, नईदुनिया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से हिमाचल हॉकी संघ का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि उम्र अधिक होने की वजह से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। इससे गुस्साई स्टोक्स ने अनुराग की ताजपोशी को ही अवैध करार दे दिया। उन्होंने इस चुनाव को भी मानने से इनकार कर दिया। चुनाव शुक्रवार को ऊना में चुनाव अधिकारी राजेश भंडारी, पर्यवेक्षक जिला खेल अधिकारी महिद्र भरा़ि़डया व ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि जागीर सिंह की अध्यक्षता में हुआ था।

prime article banner

अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ की आजीवन सदस्य स्टोक्स ने अनुराग की नियुक्ति पर कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि अनुराग ने बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया था? बीसीसीआइ से बाहर होने के बाद वह हिमाचल हॉकी संघ के अध्यक्ष कैसे बन सकते हैं? क्या उन्होंने कभी प्रदेश की हॉकी टीमों की मदद की? उन्होंने हॉकी टीमों को कभी अपनी जेब से पैसा खर्च कर खेलने के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि अनुराग की नियुक्ति से हॉकी का भला होने वाला नहीं है। ऊना में मिट्टी पर एस्ट्रोटर्फ बिछाकर पैसा बर्बाद किया गया। वहीं, अनुराग ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि क्रिकेट की तर्ज पर हॉकी का विकास होगा। सभी के साथ मिलकर हॉकी को प्रोत्साहन दिया जाएगा। जल्द खेल कैलेंडर जारी कर अलग-अलग वर्गो में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.