विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UFC और Boxing में क्या अंतर है? एक में सिर्फ पंच, दूसरे में किक और ग्रैपलिंग भी

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:07 PM (IST)

यूएफसी में फाइट करने के लिए कई सारे स्किल्स सीखने की जरुरत होती है, जबकि बॉक्सिंग में ज्यादा तकनीक सीखने की जरुरत नहीं होती।

यूएफसी बनाम बॉक्सिंग

यूएफसी बनाम बॉक्सिंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) एक ऐसी संस्था है, जो मिस्क्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) को प्रमोट करती है। एमएमए को आगे ले जाने में यूएफसी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। यह एक ऐसी फाइटिंग स्टाइल, जिसमें बॉक्सिंग भी शामिल है। मगर बॉक्सिंग और एमएमए में जमीन-आसमान का फर्क है।

यूएफसी में सफलता पाने के लिए एथलीट्स अपनी एमएमए की स्किल्स पर काम करते हैं। इसमें फाइटर्स बॉक्सिंग, रेसलिंग, ज्यू जीत्सू, किकबॉक्सिंग और मुया थाइ जैसे स्किल्स को अपना हथियार बनाते हैं। एमएमए में फाइटर्स हाथ और पांव दोनों का इस्तमेाल करते हैं।

बॉक्सिंग और एमएमए में फर्क

बात जब बॉक्सिंग की आती है तो, इसमें फाइटर्स सिर्फ अपने हाथों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बॉक्सिंग में फाइट ग्राउंड पर नहीं होती है। दोनों एथलीट्स को अपने पैरों पर खड़े होकर बॉक्स करते हुए एक-दूसरे को ज्यादा से ज्यादा पंच मारते हुए नॉकआउट करने की कोशिश करनी होती है।

वहीं, यूएफसी में फाइटर्स रेसलिंग करते हुए मुकाबले को जमीन पर भी ले जा सकता है। यूएफसी में खिलाड़ी नॉकआउट के अलावा एक-दूसरे को सबमिशन के तरीके से टैपआउट कराने की कोशिश करते हैं। ये चीजें बॉक्सिंग में देखने को नहीं मिलती है।

यूएफसी और बॉक्सिंग में कैसा होता है फाइटिंग स्टांस?

यूएफसी और बॉक्सिंग दोनों में ही मुख्य रूप से खड़े होने के दो तरीके होते हैं, जिसमें एक ऑर्थोडॉक्स स्टांस होता है। इस स्टांस में फाइटर्स का बायां पैर सामने वाले फाइटर के ज्यादा करीब होता है। वहीं, दूसरे साउथपा स्टांस में दाया पैर विरोधी के ज्यादा करीब होता है।

UFC और बॉक्सिंग के मुख्य अंतर

नियम (Rule)

बॉक्सिंग (Boxing)

यूएफसी / MMA (UFC / MMA)

लड़ने का तरीका (Fighting Styles)

सिर्फ मुक्केबाजी

मुक्के, किक, घुटने, कोहनी, कुश्ती और सबमिशन

मैच का मैदान (Ring)

चौकोर रिंग (Square Ring)

8 कोनों वाला जाल (Octagon)

दस्ताने (Gloves)

भारी और मोटे पैडेड ग्लव्स (Padded Gloves)

पतले और उंगलियां खुली वाले ग्लव्स (Fingerless Gloves)

राउंड की संख्या (Rounds)

3 से 12 राउंड

3 या 5 राउंड (टाइटल फाइट)

राउंड का समय (Round Duration)

3 मिनट प्रति राउंड

5 मिनट प्रति राउंड

मुख्य फोकस (Main Focus)

फुटवर्क, टाइमिंग, हेड मूवमेंट और सटीक पंचिंग

स्टैंड-अप स्ट्राइकिंग और ग्राउंड फाइटिंग (टेकडाउन व ग्रैपलिंग)