Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में भारत को दूसरा पदक, मनोज सरकार ने ब्रांज दिलाया
टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है। शटलर मनोज सरकार ने भारत को बैडमिंटन में दूसरा पदक दिला दिया है। उन्होंने ब्रांज अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही जारी खेलों में भारत के नाम 17 पदक हो गए हैं।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है। शटलर मनोज सरकार ने भारत को बैडमिंटन में दूसरा पदक दिला दिया है। उन्होंने ब्रांज अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ब्रांज मेडल मैच में जापान के डाइसुके फुजीहारा को 2-0 से हराया। इसके साथ ही जारी खेलों में भारत के नाम 17 पदक हो गए हैं। इससे पहले शटलर प्रमोद भगत ने भारत को गोल्ड दिलाया।
मनोज ने ब्रांज मेडल के लिए मैच में फुजीहारा को 22-20, 21-13 से हराया। पहला गेम में जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन सरकार ने इसे 22-20 से जीत दर्ज करते हुए मुकबाले पर अपनी पकड़ बना ली। इसके बाद भारतीय शटलर ने लय जारी रखते हुए सीधे गेम में मैच जीत लिया।
MIND BLOWING !!
Manoj Sarkar beats Daisuke Fujihara of Japan 22-20, 21-13 to win #Bronze medal#Paralympics #Tokyo2020 #Praise4Para— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 4, 2021
इससे पहले शनिवार को मनोज सरकार चल रहे टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुष एकल SL3 सेमीफाइनल मैच सीधे सेटों में हार गए थे। ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल ने सेमीफाइनल में मनोज को 21-8, 21-10 से हराकर 38 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। बेथेल दुनिया के नंबर दो शटलर हैं और उन्हें फाइनल में दुनिया के नंबर एक शटलर मनोज भगत ने हराकर गोल्ड अपने नाम किया।
भारत के लिए बैंडमिटन में शनिवार का दिन काफी शानदार रहा है। प्रमोद भगत और मनोज सरकार ने जहां पदक जीता, वहीं सुहास एल यथिराज और कृष्णा नागर ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। इसके साथ ही दो और पदक सुनिश्चित हो गया। दोनों का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। जारी पैरालिंपिक में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। देश की झोली में अब तक 17 मेडल आ गए हैं। भारत के खाते में अब तक 4 गोल्ड, 7 सिल्वर और 6 ब्रांज आ गया है।