Tokyo Paralympics: नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज पहुंचे फाइनल में, गोल्ड मेडल पर नजर
शनिवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मेंस सिंगल्स SL4 ग्रुप मुकाबले में सुहास ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में कदम रखा। इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी के खिलाफ सीधे गेम में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल की तरफ कदम बढ़ाया।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित पैरालिंपिक में भारतीय दल का शानदार खेल जारी है। भारत अब तक यहां 15 पदक पक्के कर चुका है। शनिवार को प्रमोद भगत और सुहास एल यथिराज ने अपने अपने बैडमिंटन सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई और भारत का दो पदक और पक्का कर दिया। अब यह दोनों ही खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतने के लिए कोर्ट में उतरेंगे।
शनिवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मेंस सिंगल्स SL4 ग्रुप मुकाबले में सुहास ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में कदम रखा। इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी के खिलाफ सीधे गेम में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल की तरफ कदम बढ़ाया। सुहास ने पहला गेम 21-9 के स्कोर के साथ आसानी से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे गेम में इंडोनेशियन खिलाड़ी ने थोड़ी टक्कर दी लेकिन मुकाबला 21-15 गंवा बैठे।
#IND's Suhas books his spot in the FINAL by beating #INA S. Fredy 2-0 in Men’s Singles SL4 Semifinal!!
What an amazing day for our para shuttlers as they are giving their best to make 🇮🇳 proud
Catch him play in the final tomorrow, 5th Sept #Cheer4India#Praise4Para pic.twitter.com/okauRhvfAs— SAI Media (@Media_SAI) September 4, 2021
भारतीय खिलाड़ियों ने पैरालिंपिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। साल 1968 में पहली बार पैरालिंपिक में भाग लेने वाले भारत ने मौजूदा आयोजन से पहले तक कुल 12 पदक जीते थे और इस बाद एक ही आयोजन में उसने 13 पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल कर ली है।