बजट में खेल : वित्त मंत्री ने दिया राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड के गठन का प्रस्ताव
निर्मला सीतारमण ने कहा कि खेलों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड स्थापित किया जाएगा। खिलाड़ियों के विकास के लिए इसे खेलो इंडिया के अंतर्गत बनाया जाएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में अपना पहला आम बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने खेलों से जुड़ी कई तरह की योजनाओं की भी घोषणाएं की। इसके तहत खेलो इंडिया स्कीम का विस्तार होगा। इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल बोर्ड स्थापित किया जाएगा।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि खेलों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड स्थापित किया जाएगा। खिलाड़ियों के विकास के लिए इसे खेलो इंडिया के अंतर्गत बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने टॉप संस्थानों को 400 करोड़ देने की बात भी कही।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-20 का आम बजट लोकसभा में पेश करते हुए कहा कि भारत की जनता ने जनादेश के माध्यम से हमारे देश के भविष्य के लिए अपने दो लक्ष्यों राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि पर मुहर लगायी है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में 3,000 अरब डॉलर की हो जाएगी।
Union Budget 2019 Live Update: बड़ी राहत, हाउसिंग लोन के ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट
वित्त मंत्री ने कहा कि पांच साल पहले भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 1,850 अरब डॉलर था। अब यह 2,700 अरब डॉलर हो चुका है। अगले कुछ साल में अर्थव्यवस्था में 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचने की क्षमता है। साथ ही हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।