खली के मेगा शो में आज दिखेगा WWE रेसलर्स का जलवा, सपना चौधरी भी करेंगी मनोरंजन
ग्रेट खली के रेसलिेग शो में 14 से अधिक WWE रेसलर रिंग में उतरेंगे।
मंडी, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के मंडी का ऐतिहासिक पड्डल मैदान बुधवार (4 जुलाई) को राज्य के लाल दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली के रेसलिेग शो का गवाह बनेगा। इस शो में खली खुद रिंग में उतरेंगे या नहीं, इस बात को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है। सियासी अखाड़े में चित होने के बाद सरकार से गिले शिकवे भूल खली शो को कामयाब बनाने में जुट गए हैं। बारिश के बीच उन्होंने मंगलवार शाम मंडी से सुंदरनगर तक खुली जीप में साथी रेसलर के साथ रोड-शो किया। क्षेत्र के लोगों ने खली का जगह-जगह हार पहनाकर स्वागत किया।
WWE के रेसलर दिखाएंगे दम
शो में 14 से अधिक विदेशी रेसलर रिंग में उतरेंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) रेसलिंग लोग अब तक टेलीविजन पर देखते आए हैं। बुधवार को लोग रेसलिंग का लुत्फ प्रत्यक्ष रूप से उठा सकेंगे। पड्डल मैदान में शो का आयोजन शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक होगा। उधर हां, न व हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने अब तैयारियों की कमान संभाल ली है। खुद खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने पड्डल मैदान में मोर्चा संभाला। दर्शकों के लिए ढाई हजार से अधिक कुर्सियां पड्डल मैदान में लगाई गई हैं।
राखी सावंत भी करेंगी दर्शकों का मनोरंजन
सोमवार को खली ने एलान किया था कि पैसे की कमी के कारण कुर्सियां नहीं लग पाएंगी। ऐसे में दर्शकों को खड़े होकर शो देखना पड़ेगा। इस इवेंट को कहीं बारिश न धो दे, इसे देखते हुए आयोजक अब वाटर प्रूफ टेंट लगाने पर भी विचार कर रहे हैं। वहीं कलाकार राखी सावंत व सपना चौधरी अपनी अदाओं से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
रेसलिंग शो में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के अलावा कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इससे किनारा कर लिया है। अब सरकार का खली के अखाड़े को केवल नैतिक समर्थन है।
फीफा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फीफा के शेड्यूल के लिए यहां क्लिक करें
तीन दिन में पता लगेगा किसने लीक किया कैबिनेट में मेमो
सरकार ने खली के रेसलिंग शो से जुड़ा कैबिनेट मेमो लीक होने के मामले को गंभीरता से लिया है। तीन दिन के भीतर पता लगाया जाएगा कि किस स्तर पर सरकार का गोपनीय दस्तावेज बाहर निकला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मामले में आला अधिकारियों से चर्चा की।