Move to Jagran APP

हैरान करने वाला है 'The Great Khali' का डाइट प्लान, जूतों का साइज भी उड़ा देगा आपके होश

Happy Birthday The Great Khali भारत में रेस्लिंग के महाबली यानी द ग्रेट खली आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे।

By Vikash GaurEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 10:28 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 01:16 PM (IST)
हैरान करने वाला है 'The Great Khali' का डाइट प्लान, जूतों का साइज भी उड़ा देगा आपके होश
हैरान करने वाला है 'The Great Khali' का डाइट प्लान, जूतों का साइज भी उड़ा देगा आपके होश

नई दिल्ली, जागरण स्पेशल। Happy Birthday The Great Khali: World Wrestling Entertainment यानी WWE का जब भी नाम सुनते हैं तो भारतीय लोगों को केवल एक ही नाम याद आता है और वे द ग्रेट खली। द ग्रेट खेली ने इस विदेशी फ्री स्टाइल रेस्लिंग में अच्छे-अच्छों को मसल दिया है। भारत में रेस्लिंग के महाबली यानी द ग्रेट खली आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे।

loksabha election banner

7 फ़ीट एक इंच लंबे द ग्रेट खली इकलौते भारतीय वर्ल्ड हैवीवेट रेस्लिंग चैंपियन हैं। आज ही के दिन साल 1972 में हिमाचल प्रदेश के धीरैना में जन्मे महाबली खली लंबे संघर्ष के बाद दलीप सिंह राणा से 'द ग्रेट खली' बन पाए हैं। मजबूत कदकाठी वाली दिलीप सिंह राणा अपने सात भाई-बहनों में सबसे अलग थे। बचपन से ही उनका शरीर अन्य बच्चों की तरह विशाल था। बड़ा परिवार और आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण वे पढ़ नहीं पाए और दूसरे भाई बहनों की तरह मेहनत मजदूरी कर पेट भरा। ग्रेट खली ने बताया था कि उनके कपड़े भी एक खास दर्जी से सिलते हैं।

नहीं मिलते था जूतों का साइज
बड़ा शरीर होने की वजह से उनके पैर का नाप भी काफी बड़ा था। यही कारण था कि बाजार में उनके साइज के जूते चप्पल नहीं मिला करते थे। इसलिए वे गांव से दूर जाकर एक मोची से अपने लिए जूते चप्पल बनवाते थे। बड़े होते-होते उन्होंने रेस्लिंग की दुनिया में कदम रखा। WWE में दलीप सिंह राणा के नाम से पहुंचे इस भारतीय रेस्लर का नाम बदलता चला गया। दलीप सिंह राणा से जायंट सिंह, फिर जायंट सिंह से भीम रखा। इसके अलावा कुछ देवी-देवाताओं के नाम से भी उन्हें पुकारा जाने लगा, लेकिन ये जमान नहीं और फिर विदेशों में उनको खली नाम मिला और वे द ग्रेट खली बन गए।

द ग्रेट खली का डाइट प्लान
महाबली द ग्रेट खली ने एक इंटरव्यू में अपने डाइट प्लान का जिक्र किया था। खली ने बताया था कि सुबह उठते ही वे सबसे पहले आधा लीटर पानी पीते हैं। फिर नाश्ते में 10 अंडे, 1 लीटर दूध और ब्रेड खाते हैं। चाय-काफी नहीं पीते हैं, क्योंकि चाय/काफी से पहलवानी नहीं होती है। लंच दोपहर 12 बजे और डिनर शाम 7-8 बजे तक कर लेते हूं। लंच और डिनर में वे 1-1 किलो चिकन खाते हैं। इसके अलावा वे थोड़ी दाल और चावल भी खाते हैं। इतना ही नहीं, समय-समय पर वे दिन में फल भी खाते रहते हैं।

द ग्रेट खली ने अपने बारे में ये भी खुलासा किया था कि जितनी दिक्कत उन्हें जूते खोजने में होती है। उतनी ही दिक्कत अपने लिए लड़की खोजने में भी हुई थी। जब उनको उनकी हमसफर मिली तो वे काफी सुंदर हैं, लेकिन कदकाठी में उनसे छोटी हैं। खली ने साल 2002 में हरमिंदर कौर से शादी थी। खली की पत्नी की लंबाई पांच फुट आठ इंच है। इन दोनों की एक बेटी भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.