विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत का ब्रूस ली बनना चाहते थे 'अन्‍ना', पुलिस को ट्रेनिंग देकर किया मजबूत; किस्‍मत पलटी तो बना एक्‍शन की दुनिया का 'बलवान'

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:20 PM (IST)

सुनील शेट्टी बचपन से ब्रूस ली के फैन थे और मार्शल आर्ट्स में करियर बनाना चाहते थे। किस्मत ने उन्हें ...और पढ़ें

ब्रूस ली बनना चाहते थे सुनील शेट्टी

ब्रूस ली बनना चाहते थे सुनील शेट्टी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मार्शल आर्टस की दुनिया में ब्रूस ली से बड़ा नाम शायद ही कोई हो। इस दिग्गज ने अपनी योग्यता और प्रदर्शन से ऐसी छवि बनाई थी कि उनका नाम मिसाल के तौर पर लिया जाता है। ब्रूस ली कई लोगों के आदर्श थे और कई उनके जैसा बनना चाहते थे। उनका ही एक फैन बॉलीवुड में आया और एक्शन की दुनिया में छा गया। उसका सपना तो था ब्रूस ली बनने का, लेकिन किस्मत में लिखा था एक्टरन बनना।

इस शख्स का नाम है सुनील शेट्टी जिन्हें कई लोग अन्ना भी बुलाते हैं। सुनील शेट्टी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वह तो मार्शल आर्टस की दुनिया में ब्रूस ली को कॉपी करना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उनको एक्शन हीरो बना दिया। हमारी खास सीरीज 'स्पोर्ट्स टू स्क्रीन' में कहानी सुनील शेट्टी की।

ब्रूस ली के थे फैन

सुनील शेट्टी ने ब्रूस ली को बचपन में देखा था और तभी से उन्होंने ठान लिया था कि वह उनकी ही तरह बनेंगे। इसलिए उन्होंने मार्शल आर्टस की दुनिया में कदम रखा। सुनील बताते हैं कि वह बचपन से ही खेलों में अच्छे थे और बहुत ही जल्दी कोई भी खेल सीख जाते थे। मार्शल आर्टस में भी यही हुआ। वह बहुत कम उम्र में जूनियर लेवल से सीनियर लेवल पर आ गए और आईटीबीपी जवानों को ट्रेनिंग देने लगे।

सुनील ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, "11-12 साल की उम्र से मैं मार्शल आर्टस कर रहा था। ब्रूस ली को देखकर मैंने सोचा की मुझे ब्रूस ली बनना है, मार्शल आर्टस करना है। मैं ऐसा था कि मुझे आप कोई भी स्पोर्ट्स दे दें और मैं एक दिन में तैयार हो जाता था। मैं शानदार खिलाड़ी था। मार्शल आर्ट्स करते हुए उन्होंने दो साल में ही मुझे सीनियर बना दिया। 14-15 की उम्र में मैं आईटीबीपी और महाराष्ट्र पुलिस को ट्रेनिंग दे रहा था।"

इस तरह हुई फिल्मों में एंट्री

सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी एंट्री फिल्मों में कैसे हुई। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर राजीव राय ने उन्हें ट्रेनिंग देते हुए देख लिया था और तब से वह फिल्मों की दुनिया में आ गए। उन्होंने कहा, "काफी टाइम बाद महाराष्ट्र पुलिस के डेमो में डायरेक्टर राजीव राय ने मुझे देख लिया था। उन्होंने मेरे दोस्त शब्बीर से कहा कि यह लड़का कौन है, ये तो बढ़िया एक्शन करता है। तब वीडियो का जमाना था, फिल्में ज्यादा चल नहीं रही थीं तो उनको चाहिए थीं मास फिल्में और एक्शन मास था। राजीव ने मुझे फिल्म करने का कहा तो मैं तैयार हो गया, लेकिन वो फिल्म हुई नहीं।"

सुनील शेट्टी ने बताया कि उनको इसके बाद कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन किसी न किसी वजह से फिल्में पूरी नहीं हो पाईं और कुछ रिलीज नहीं हो सकीं। इस दौर में उनकी बलवान रिलीज हुई और ऐसी हिट हुई की सुनील ने 40 फिल्में साइन कर ली थीं। 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुनील उस दौर के एक्शन हीरो थे और उनको कोई टक्कर देने वाला था तो वो थे अक्षय कुमार।

यह भी पढ़ें- 8 साल तक रहा टीम इंडिया की शान, फिक्सिंग स्कैंडल से हुआ करियर बर्बाद; फिर फिल्मों में भी किया काम पर रहा नाकाम

यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट है भारत की ये खूबसूरत अदाकारा, बास्केटबॉल में भी किया कमाल; बॉलीवुड और हॉलीवुड में दिखाया जलवा