Move to Jagran APP

मुंबई मैराथन में सुधा सिंह ने किया कमाल, भारतीय महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया

मुंबई में हुए मैराथन दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:06 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 10:53 AM (IST)
मुंबई मैराथन में सुधा सिंह ने किया कमाल, भारतीय महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया
मुंबई मैराथन में सुधा सिंह ने किया कमाल, भारतीय महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया

रायबरेली। जिले की बेटी सुधा सिंह ने एक बार फिर गौरव बढ़ाया है। मुंबई में हुए मैराथन दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। साथ ही दोहा विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस खबर से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।

loksabha election banner

शहर के शिवाजी नगर की रहने वाली सुधा सिंह का वर्ष 2018 उपलब्धियों भरा रहा है। गुवाहाटी में हुए राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, वहीं एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करके देश की झोली में रजत पदक डाला। इतना ही नहीं राष्ट्रीय स्तर की रेलवे की एथलेटिक्स में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। सुधा के छोटे भाई प्रवेश नारायण ¨सह ने बताया कि सबसे पहले सूचना पिता को दी। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

पुराने रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे-

आइएएएफ के सितंबर-अक्टूबर में होने वाली दोहा विश्व चैंपियनशिप में क्वालीफाई के लिए दो घंटे 37 मिनट का समय निर्धारित किया था। सुधा ने दो घंटे 34 मिनट और 56 सेकेंड में दूरी तय कर ली। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो घंटे 35 मिनट 35 सेकेंड का था, जो 2015 बी¨जग विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। सुधा ने अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

अब तक की उपलब्धियां-

-शिकागो में 2003 जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरा स्थान।

-कल्लम में 2004 जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरा स्थान।

-गुवाहाटी में 2007 नेशनल गेम्स में पहला स्थान प्राप्त किया।

-भोपाल और कोच्चि में 2008 सीनियर फेडरेशन कप, ओपेन नेशनल में पहला स्थान।

-चीन में 2009 एशियन ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

-ग्वांगझू में 2010 एशियन गेम्स में गोल्ड हासिल किया।

-जापान में 2011 एशियन चैंपियनशिप में दूसरा स्थान।

-पूने में 2013 एशियन चैंपियनशिप में दूसरा स्थान।

-भुवनेश्वर में 2017 भुवनेश्वर एशियन एथलेटिक्स चैंपियन में पहला स्थान।

-गुवाहटी 2018 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्थान।

-जकार्ता 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड हासिल किया।

क्रिेकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.