विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंडिडेट्स शतरंज: सिंदारोव ने प्रगनानंद को हराया, वैशाली महिला वर्ग में बनीं शीर्ष खिलाड़ी

Published: Fri, 10 Apr 2026 03:48 PM (IST)

कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में जावोखिर सिंदारोव ने आर. प्रगनानंद को हराकर अपनी बढ़त दो अंकों तक पहुंचाई, जिससे प्रगनानंद खिताब ...और पढ़ें

आर. प्रगनानंद को मिली हार

 आर. प्रगनानंद को मिली हार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, पाफोस: कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में रविवार को उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाया। उन्होंने टूर्नामेंट के दसवें राउंड के खत्म होने के बाद भारत के आर. प्रगनानंद को हराकर अपनी बढ़त को दो अंकों तक पहुंचा दिया।

इस बीच प्रगनानंद की बड़ी बहन आर वैशाली ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी और यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक के साथ ड्ऱॉ खेलकर महिलाओं के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में छह अंकों के साथ अकेली शीर्ष खिलाड़ी बन गईं। भारतीय खिलाड़ी के बाद अब मुजिचुक और चीन की जिनर झू हैं, जिनके पास 5.5-5.5 अंक हैं।

सिंदारोव की छठी जीत

सिंदारोव ने टूर्नामेंट में अपनी छठी जीत और किसी भारतीय खिलाड़ी के विरुद्ध दूसरी जीत के बाद अपना स्कोर आठ अंकों तक पहुंचा दिया है। वहीं नीदरलैंड्स के अनीश गिरी छह अंकों के साथ सिंदारोव के सबसे करीब एकमात्र खिलाड़ी हैं। प्रगनानंद अब खिताब की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गए हैं, क्योंकि टूर्नामेंट में अपनी तीसरी हार के बाद वह चार अंकों पर ही बने रहे।

इन खिलाड़ियों को मिली जीत

दिन के अन्य मैचों में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को चीन के वेई यी ने ड्रॉ पर रोक दिया। अमेरिका के नाकामुरा ने गिरी के साथ ड्रा खेला, जबकि रूस के आंद्रे एस्पेंको ने मैथियास ब्लूबाउम के साथ ड्रा खेला।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: जीत के बाद LSG को लगा झटका, स्टार स्पिनर पूरे सीजन से हुआ बाहर; 35 विकेट लेने वाला खिलाड़ी लेगा जगह!

यह भी पढ़ें- IPL 2026: गुजरात की रोमांचक जीत के बाद बनारस में गंगा आरती करने पहुंचे वॉशिंगटन सुंदर, Video ने खींचा सभी का ध्यान