Move to Jagran APP

शिव थापा ने 2022 एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता

2022 ASBC Asian Elite Boxing Championships शिव थापा का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल मिलाकर तीसरा रजत और छठा पदक था। ये सारे पदक उन्हें चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे सफल पुरुष मुक्केबाज बनाते हैं। उनके पिछले दो रजत पदक 2017 और 2021 में आए थे।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay SavernPublished: Sat, 12 Nov 2022 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 10:06 PM (IST)
शिव थापा ने 2022 एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता
भारत के स्टार मुक्केबाज शिव थापा (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। 2022 ASBC Asian Elite Boxing Championships: स्टार भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने शनिवार को ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर जार्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित 2022 एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के शानदार अभियान का समापन किया।

loksabha election banner

भारतीय मुक्केबाजों ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में कुल 12 पदक जीते। यह थापा का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल मिलाकर तीसरा रजत और छठा पदक था। ये सारे पदक उन्हें चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे सफल पुरुष मुक्केबाज बनाते हैं। उनके पिछले दो रजत पदक 2017 और 2021 में आए थे। वह 2013 संस्करण में विजेता रहे थे और 2015 और 2019 में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था।

पुरुषों के 63.5 किग्रा फाइनल में उज्बेकिस्तान के अब्दुल्लाव रुस्लान के विरुद्ध शिप थापा ने सतर्क शुरुआत की और मुकाबला आगे बढ़ने के साथ आत्मविश्वास में आते दिखे। हालांकि, एशियाई चैंपियनशिप में दूसरे स्वर्ण की उनकी तलाश एक दुर्भाग्यपूर्ण चोट के कारण रुक गई, जो उन्हें बाउट के दूसरे राउंड में दाहिने घुटने में लगी। गुवाहाटी में जन्मे इस मुक्केबाज के खेल को आगे जारी नहीं रख पाने की स्थिति में उनके प्रतिद्वंद्वी को आरएससी के फैसले के साथ रेफरी ने विजेता घोषित कर दिया।

अंतिम दिन एक अन्य रजत पदक के साथ, भारत ने प्रतियोगिता में कुल 12 पदक जीते। इनमें चार स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य शामिल हैं। 12 पदकों में से, महिला मुक्केबाजों ने सात का योगदान दिया। भारत ने महिला वर्ग में नंबर-1 स्थान पर रहते हुए समापन किया। चैंपियनशिप में 27 देशों के 257 शीर्ष मुक्केबाज शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.