Move to Jagran APP

खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण की शुरुआत आज, राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दिया ये खास संदेश

आज (बुधवार) से खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण की शुरुआत हो रही है। खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण में अंडर-17 और अंडर-21 आयु के लगभग 10000 प्रतिभागी 18 खेलों में भाग लेंगे।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 11:55 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 12:13 PM (IST)
खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण की शुरुआत आज, राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दिया ये खास संदेश
खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण की शुरुआत आज, राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दिया ये खास संदेश

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र के पुणे में आज यानि बुधवार से खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण की शुरुआत हो रही है। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया है।

loksabha election banner

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों और वहां मौजूद दर्शकों को सम्बोधित करेंगे। विभिन्न प्रदेशों के 9,000 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण की शुरुआत से पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंहा राठौर ने एक ट्वीट भी किया। इस वीडियो ट्वीट में उन्होंने खेलों इंडिया को लेकर एक संदेश भी दिया है।  

इससे पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (केआईएसजी) के पहले संस्करण में 'खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब' संदेश ने बच्चों को प्रत्येक दिन खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने '5 मिनट और' के नाम से एक अभियान की शुरुआत की है, जो बच्चों को 'पांच मिनट और ज्यादा खेलने के लिए' प्रेरित करेगा।

'पांच मिनट' प्रतीकात्मक है, जिसकी शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की गई है कि यदि प्रत्येक बच्चा थोड़ा अधिक समय तक खेलता है तो हम हर दिन एक अरब मिनट का खेल जोड़ सकेंगे, जिससे कि देश के लिए ज्यादा पदक जीतने की संभावना बढ़ेगी।

खेल मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक मां और बच्चों के बीच 'पांच मिनट और' संदेश का प्रचार प्रसार किया गया है। वीडियो में कहा गया है, "हम आज और खेलेंगे तो कल और जीतेंगे।'

अभियान को देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इनमें मनु भाकर, जेरेमी लालरिनुंगा, मनिका बत्रा, सौरभ चौधरी, लक्ष्य सेन, ईशा सिंह, तब्बी देवी, श्रीहरी नटराज, मैरीकॉम तथा सुशील कुमार जैसे दिग्गज शामिल हैं, जो बचपन की खेल की यादों को ताजा करते हैं।

खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण में अंडर-17 और अंडर-21 आयु के लगभग 10000 प्रतिभागी 18 खेलों में भाग लेंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.