संजीता चानू का दो साल बाद मिलेगा अर्जुन अवार्ड, डोप आरोप से हुई मुक्त
डोप के दाग से मुक्त कॉमनवेल्थ गेम्स की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक संजीता चानू को आखिरकार अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।
नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत को लिए दो गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय वेटलिफ्टर संजीता चानू को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। साल 2018 से यह अवार्ड उनके अब तक उनके उपर लगे डोपिंग के आरोप की वजह से नहीं दिया गया था। आरोप मुक्त होने के बाद अब डबल स्वर्ण पदक विजेता चानू को आखिरकार यह सम्मान मिलेगा।
डोप के दाग से मुक्त कॉमनवेल्थ गेम्स की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक संजीता चानू को आखिरकार अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। साल 2018 से यह सम्मान उनको दिए जाने पर रोक लगाई गई थी। लंबी लड़ाई लड़ने के बाद चानू को बेदाग पाया गया और वह डोपिंग के आरोप से मुक्त हो हुई।
खेल मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि चानू को 2018 के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। हाई कोर्ट ने चयन समिति को चानू के नाम पर विचार करने को कहा था और अपने फैसले को सीलबंद लिफाफे में रखने को कहा था जिसे चानू के डोपिंग के आरोपों से मुक्त होने की स्थिति में ही खोला जाना था।
अर्जुन पुरस्कार के लिए 2017 में अनदेखी के बाद चानू ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके इस पुरस्कार की सूची से उनके नाम की अनदेखी के फैसले को चुनौती दी थी। मामला हाई कोर्ट में लंबित रहने के दौरान मई 2018 में वह प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाई गई थी। लेकिन हाई कोर्ट ने उसी साल अगस्त में अपने आदेश में समिति को पुरस्कार के लिए उनके नाम पर विचार करने का निर्देश दिया था।
अपने फैसले को सीलबंद लिफाफे में रखने को कहा था जब तक कि डोप आरोपों के खिलाफ उनकी अपील पर फैसला लंबित रहे। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने पिछले महीने चानू के खिलाफ डोपिंग के आरोप हटा दिए थे। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने भी पुष्टि की है कि चानू को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।