विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saina nehwal joins BJP: सायना नेहवाल ने राजनीति में रखा कदम, चोट और खराब फॉर्म से कैसे उबरेंगी ?

By Viplove KumarEdited By:
Published: Wed, 29 Jan 2020 01:43 PM (IST)

सायना का खेल पिछले कुछ दिनों में उस दर्जे का नहीं रहा जिसके लिए वो जानी जाती हैं। उनके राजनीति ...और पढ़ें

Saina nehwal joins BJP: सायना नेहवाल ने राजनीति में रखा कदम, चोट और खराब फॉर्म से कैसे उबरेंगी ?
Saina nehwal joins BJP: सायना नेहवाल ने राजनीति में रखा कदम, चोट और खराब फॉर्म से कैसे उबरेंगी ?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय बैटमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने बैटमिंटन के कोर्ट पर बहुत कामयाबी हासिल की। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के साथ ही वो कुछ वक्त के लिए दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल करने वाली भारतीय भी बनीं। सायना का खेल पिछले कुछ दिनों में उस दर्जे का नहीं रहा जिसके लिए वो जानी जाती हैं। उनके राजनीति की तरफ रुख करने के फैसले को इससे जोड़कर भी देखा जा सकता है।

ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। सायना ने बुधवार को नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की। भाजपा दफ्तर में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

सायना के खेल में आई लगातार गिरावट

पिछले साल सायना नेहवाल चोट की वजह से जूझती रही और कई टूर्नामेंट से उन्हें बीच में हटना भी पड़ा। पिछले साल China Open सायना पहले दौर में हारकर बाहर हो गई थी। वहीं Hong Kong Open में भी पहले ही दौर में चीन की चाई यान यान (Cai Yan Yan) ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

2020 में साल की शुरुआत उन्होंने भले ही अच्छी की लेकिन इसके बाद सायना के हाथ निराशा ही लगी। सायना ने मलेशिया मास्टर्स (Malaysia Masters 2020) के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन इसके बाद थाईलैंड मास्टर्स में पहले राउंड में डेनमार्क की लाइन होजमार्क से हारकर बाहर हो गई। इसके बाद उन्होंने इंडोनेशिया मास्टर्स 500 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जहां उनको पहले दौर में उलटफेर का सामना होना पड़ा।

भाजपा में शामिल हुए स्टार भारतीय खिलाड़ी

29 साल की भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल से पहले ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल विजेता बबीता फोगाट भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। वहीं, पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर भी भाजपा में शामिल हुए थे, वे अभी पूर्वा दिल्ली से सांसद हैं।