विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेशकीमती हीरे की तरह साइना नेहवाल और पीवी सिंधू: गोपी

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sun, 06 May 2018 12:05 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 03:23 PM (IST)

गोपीचंद ने बताया कि जब भी मैच होता है या तैयारी चल रही होती है तो वह साइना व सिंधू के मोबाइल और लैपटॉप चेक करते हैं।

बेशकीमती हीरे की तरह साइना नेहवाल और पीवी सिंधू: गोपी
बेशकीमती हीरे की तरह साइना नेहवाल और पीवी सिंधू: गोपी

नई दिल्ली, जेएनएन। मंडी हाउस स्थित फिक्की हाउस में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और भारतीय बैडमिंटन के मुख्य कोच पी गोपीचंद से मिलकर बच्चे चहक उठे। इस मौके पर पी गोपीचंद ने कहा कि साइना और सिंधू उनके लिए उनकी हैदराबाद अकादमी के बेशकीमती हीरे की तरह हैं। फिर चाहें वे हारें या जीतें।

इस दौरान बच्चों ने उनसे सफलता के गुर सीखे। साथ ही वह असफलता के दौर से बाहर निकलने के लिए क्या रास्ता अपनाते हैं, इसके बारे में जाना। फिक्की की महिला संगठन (एफएलओ) ने शनिवार को बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों और उनके कोच को सम्मानित किया। इस मौके पर कई स्कूलों के बच्चे और उनके अभिभावक और साइना के पिता हरवीर सिंह व सिंधू के पिता पीवी रमन्ना भी उपस्थित रहे। साथ ही फिक्की लेडिज ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष पिंकी रेड्डी भी मौजूद रहीं।

गोपीचंद ने बताया कि जब भी मैच होता है या तैयारी चल रही होती है तो वह साइना व सिंधू के मोबाइल और लैपटॉप चेक करते हैं। यहां तक कि रेफ्रिजरेटर भी देखते हैं कि कहीं उसमें चॉकलेट तो नहीं है। यह सुनकर बच्चों की हंसी फूट पड़ी। गोपीचंद ने कहा कि उनका सपना है कि उनके छात्र ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते।

अच्छा प्रदर्शन कर रहा है भारत 

साइना ने बताया कि जब वह फुर्सत में होती हैं तो बॉलीवुड फिल्में देखती हैं या दोस्तों के साथ मौजमस्ती करती हैं। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में आज खेल के हर वर्ग में भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। भविष्य अच्छा है। बच्चों ने न सिर्फ साइना व सिंधू से सवाल किए, बल्कि ऑटोग्राफ भी लिए।

ओलंपिक स्वर्ण है सपना 

सिंधू ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने को अपना सपना बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर बहुत नहीं सोचा था, बस सोचा था कि अपना बेहतरीन करूंगी। उन्होंने दीपिका पादुकोण को पसंदीदा अभिनेत्री बताया।

IPL की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आइपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

नेहवाल पर कार्रवाई नहीं करेगा बाई

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के अध्यक्ष हेमंत बिस्वा शर्मा ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई से इन्कार कर दिया। साइना ने अपने पिता के एक्रीडेशन नहीं मिलने के बाद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने की धमकी दी थी। शर्मा ने कहा कि वह विनम्र लड़की हैं और ऐसी घटनाएं किसी के साथ हो सकती हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें