विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tokyo Olympics: रवि दहिया ने रेसलिंग में भारत को दिलाया 'सिल्वर मेडल', सोना हाथ से फिसला

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 05 Aug 2021 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 06:38 PM (IST)

Ravi Dahiya won gold medal in Tokyo Olympics 2020 भारत के युवा रेसलर रवि दहिया को टोक्यो ओलिंपिक 2020 में ...और पढ़ें

भारत के पुरुष रेसलर रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता (एपी फोटो)
भारत के पुरुष रेसलर रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता (एपी फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Ravi Dahiya won Silver Medal in Tokyo Olympics 2020: भारत के स्टार पुरुष रेसलर रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलिंपिग 2020 में मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में अपने विरोधी रुस के पहलवान जावुर उगुवे से हार गए और उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। रवि दहिया को इस मैच में 4-7 से हार मिली और उन्होंने भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया। टोक्यो ओलिंपिक में ये भारत का दूसरा सिल्वर मेडल है। रवि से पहले मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था।  

फाइनल में रवि कुमार दहिया का प्रदर्शन

इस फाइनल मैच की शुरुआत में ही रूस के पहलवान ने रवि पर अटैक करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली, लेकिन फिर रवि ने वापसी की और 2-2 की बराबरी पर आ गए। इसके बाद रूस के पहलवान ने टेक डाउन के साथ दो अंक और अर्जित कर ली और 4-2 की बढ़त बना ली। इसके बाद रवि विरोधी पहलवान के सामने थोड़े ढ़ीले नजर आए और जावुर ने बढ़त 7-2 की कर ली। आखिरी में रवि ने जोर लगाते हुए 2 अंक जरूर हासिल किए, लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं थे और उन्होंने मैच गंवा दिए।  

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में रवि दहिया का सफर

रवि दहिया का सफर इस ओलिंपिक में कमाल का रहा और उन्होंने सबसे पहले राउंड 16 में कोलंबिया के पहलवान को 13-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने बुल्गारिया के पहलवान को 14-4 के बड़े अंतर से चित किया और सेमीफाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल में उन्हें कजाकिस्तान के पहलवान से कड़ी टक्कर मिली साथ ही साथ कजाक पहलवान ने उन्हें दांतो से भी काटा, इसके बावजूद वो मैदान पर डटे रहे और आखिरकार जीत उनकी झोली में आई। इस मुकाबले में रवि कुमार ने जीत के अंतर को 5-9 से कम कर दिया था और फिर आखिरी मिनटों में ये मुकाबला रवि ने कजाक पहलवान को नीचे गिराते हुए बाय फॉल के आधार पर जीता था। 

रवि कुमार दारिया ओलिंपिक में भारत की तरफ से फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाले दूसरे रेसलर थे। इससे पहले सुशील कुमार ने ये कमाल साल 2012 लंदन ओलिंपिक में किया था और देश के लिए सिल्वर मेडल जीता था। सुशील कुमार ने इससे पहले साल 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब रवि भारत के लिए ओलिंपिग में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे रेसलर बन गए हैं, लेकिन 57 किलो भारवर्ग में वो देश के लिए सिल्वर जीतने वाले पहले रेसलर बन गए।