यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Grand Chess tour: आर प्रगनानंद अंतिम स्थान पर बरकरार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद यहां सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में अंतिम दिन भी अंतिम स्थान पर बने ...और पढ़ें

HighLights
- प्रगनानंदा 6.5 अंक से निचले स्थान पर हैं
- अंतिम दिन बदलाव की आशा लगाए हैं प्रगनानंदा
- प्रगनानंदा ने ब्लिट्ज वर्ग में दो बाजियां जीतीं
पीटीआई, सेंट लुइस : भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद यहां सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में अंतिम दिन भी अंतिम स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि, इससे पहले उन्होंने ब्लिट्ज वर्ग में दो बाजियां जीतीं। प्रगनानंद ने टूर्नामेंट से पूर्व दावेदारों में शामिल रूस के इयान नेपोमनियाश्चि और रूस के हिकारू नाकामुरा पर दो जीत दर्ज की।
इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में शीर्ष पर चल रहे फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से ड्रा खेला, पर वह ब्लिट्ज के पहले चरण के बचे हुए छह मैच गंवा बैठे जिससे वह तालिका में निचले स्थान पर बने हुए हैं। अब ब्लिट्ज वर्ग में केवल नौ ही दौर बचे हैं। प्रगनानंदा 6.5 अंक से निचले स्थान पर हैं और अंतिम दिन बदलाव की आशा लगाए हैं।
