Move to Jagran APP

पीवी सिंधू को पद्म भूषण और रानी रामपाल को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मान

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल जगत से दिग्गज शटलर पीवी सिंधू को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जबकि भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

By Vikash GaurEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 09:54 AM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 09:54 AM (IST)
पीवी सिंधू को पद्म भूषण और रानी रामपाल को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मान
rani Rampal और PV Sindhu को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया (फोटो ANI)

 नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। सोमवार 7 नवंबर को पद्म पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया। राष्ट्रपति कोविंद ने खेल जगत की दो हस्तियों को भी इन पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस साल खेल जगत से दो महिला खिलाड़ियों ने पद्म पुरस्कार हासिल किए हैं। इनमें दिग्गज शटलर पीवी सिंधू और महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का नाम शामिल है। बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया, जबकि भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत किया गया। दोनों महिला खिलाड़ियों ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से पुरस्कार प्राप्त किया।

loksabha election banner

ओलिंपिक खेलों में दो पदक और विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ-साथ अब तक पांच पदक अपने नाम कर चुकीं पीवी सिंधू को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार यानी पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा गया है। इससे पहले वे पद्मश्री सम्मान के अलावा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान भी हासिल कर चुकी हैं। पीवी सिंधू साल 2018 और 2019 में देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। महज 26 साल की उम्र में पीवी सिंधू ने अपना नाम रोशन किया है और वे एक के बाद एक सम्मान और पुरस्कार हासिल करती जा रही है। इसके पीछे उनकी मेहनत है और वे देश के लिए हर एक मैच में अपना 110 फीसदी देती नजर आती हैं।

वहीं, भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को देश के सबसे बड़े चौथे नागरिक पुरस्कार पद्मश्री 2020 से नवाजा गया है। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से रानी रामपाल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि रानी रामपाल टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तानी की थी। पहली बार ओलिंपिक में टीम ने इतना शानदार प्रदर्शन किया था। रानी रामपाल ने यह अवार्ड भारतीय महिला हाकी टीम, हाकी प्रेमियों व देश के गौरव को समर्पित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.