पीवी सिंधू फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची, अश्मिता चालिहा का शानदार सफर हुआ खत्म
भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं अश्मिता चालिहा का सफर खत्म हो गया है।
-1792775336952_m.webp)
पीवी सिंधू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, पेरिस। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शुक्रवार को फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने सीधे गेमों में जीत दर्ज की। वहीं, अश्मिता चालिहा का शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया।
इस तरह टूर्नामेंट में अब सिंधू ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बची हैं। सेमीफाइनल में उनका सामना जापान की हिना अकेची से होगा।
सिंधू ने एकतरफा मुकाबले में दर्ज की आसान जीत
पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान को 21-13, 21-14 से हराने में 39 मिनट का समय लिया। टूर्नामेंट में सिंधू ने पूरे मुकाबले के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा।
हालांकि, 27 वर्षीय अश्मिता का सफर आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
विश्व रैंकिंग में 36वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में जापान की पूर्व विश्व चैंपियन और ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता नोजोमी ओकुहारा के विरुद्ध 10-21, 21-17, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारतीय टीम ने किया ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का एलान, 21 साल के युवा की लगी लॉटरी
यह भी पढ़ें- 11 साल के बल्लेबाज ने एक ही दिन में ठोक दिए नाबाद 512 रन, भारतीय क्रिकेट को मिला 'कबीर सिंह'
