Move to Jagran APP

PKL-8 : पटना पाइरेट्स को 3 अंक से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंची दबंग दिल्ली

दबंग दिल्ली केसी ने अपने स्टार रेडर नवीन कुमार के बगैर ही तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स पर 32-29 के अंतर से रोमांचक जीत के साथ वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 11:08 PM (IST)
PKL-8 : पटना पाइरेट्स को 3 अंक से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंची दबंग दिल्ली
Pro Kabaddi league Dabang Delhi kc beat Patna Pirates top table

बेंगलुरू, आनलाइन डेस्क। दबंग दिल्ली केसी ने अपने स्टार रेडर नवीन कुमार के बगैर ही तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स पर 32-29 के अंतर से रोमांचक जीत के साथ वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। 11 मैचों में दिल्ली की यह सातवीं जीत है जबकि पटना को तीसरी हार मिली है।

loksabha election banner

सीजन के 62वें मैच में मिली हार के बावजूद पटना की टीम पहले ही तरह तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है लेकिन बेंगलुरू बुल्स को तीसरे स्थान पर जाना पड़ गया है। इस मैच में दिल्ली के लिए विजय मलिक ने एक सुपर रेड के साथ सबसे अधिक 9 अंक लिए जबकि संदीप नरवाल ने 8 अंक बटोरे। पटना के लिए कप्तान प्रशांत कुमार को सबसे अधिक 6 अंक मिले। आठ मिनट के बाद स्कोर 5-5 था। नवीन की गैरमौजूदगी में दिल्ली का डिफेंस अच्छा कर रहा था। डू ओर डाई रेड पर भी उसे अंक मिल रहे थे। पटना के लिए कप्तान प्रशांत राय लगाता अंक ले रहे थे। संदीप नरवाल ने अपनी भूमिका बदलते हुए मल्टी प्वाइंट रेड पर 2 अंक लेकर दिल्ली को 7-5 से आगे किया और पटना को सुपर टैकल की स्थिति में डाल दिया।

आशू मलिक ने अपनी अगली रेड पर पटना को ऑल आउट कर दिल्ली को 11-6 से आगे कर दिया। हैरत की बात यह है कि पटना को डिफेंस में अब तक एक भी अंक नहीं मिला है। गुमान सिंह पटना के लिए डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन संदीप ने उन्हें लपक डिफेंस को तीसरी कामयाबी दिलाई। फिर पटना के डिफेंस ने 13 मिनट बाद आशू को डैश कर पहला टैकल प्वाइंट लिया। सचिन ने अगली रेड पर विकास को आउट कर स्कोर 8-14 कर दिया। फिर पटना के डिफेंस ने विजय को आउट किया। अबकी बारी दिल्ली के डिफेंस की थी। उसने प्रशांत को लपक अपना चौथा अंक लिया। दिल्ली के लिए संदीप डू ओर डाई रेड पर थे। उन्होंने दो अंक लिए। फिर डिफेंस ने सचिन को लपक लिया। स्कोर 17-9 था।

संदीप एक बेहतरीन आलराउंड़र की तरह खेल रहे थे। पटना के लिए सुपर टैकल आन था। गुमान आए और मंजीत छिल्लर को आउट किया। हाफ टाइम तक स्कोर 19-10 से दिल्ली के पक्ष में था। ब्रेक के बाद पटना ने लगातार चार अंक लेकर वापसी की शुरुआत की। स्कोर 14-19 हो गया था। फिर सचिन डू ओर डाई रेड पर सचिन ढुल को आउट किया। दिल्ली की डू ओर डाई रेड पर विजय ने आशू को आउट कर मंजीत को रिवाइव कराया। आते ही मंजीत रेड पर गए। मैच स्लो गति से चल रहा था। विजय ने बोनस लिया। अब दिल्ली को पटना के डू ओर डाई रेड का इंतजार था। सचिन रेड पर आए और मंजीत ने जल्दबाजी कर दी। दिल्ली को हालांकि अब भी 5 की लीड मिली हुई थी।

दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। हालांकि इसका फायदा नहीं मिल सका क्योंकि पटना ने दिल्ली को ऑल आउट कर स्कोर 21-22 कर दिया। फिर पटना ने टैकल प्वाइंट के साथ स्कोर बराबर कर दिया। दिल्ली के डिफेंस ने सचिन को लपका और फिर लीड ले ली। इसके बाद संदीप ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ लीड 3 की कर दी। दिल्ली का डिफेंस में लगातार चल रहा था। सेल्वामणि की अगली रेड पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और फिर मोहम्मदरेजा शादलू ने आशू का एंकल होल्ड कर स्कोर 24-26 कर दिया। प्रशांत ने मंजीत को आउट कर लीड 1 की कर दी। फिर विजय ने दिल्ली के लिए सुपर रेड कर स्कोर 29-25 कर दिया।

प्रशांत ने अगली रेड पर एक अंक लिया। अगली रेड पर हालांकि वह लपक लिए गए। स्कोर 30-26 था। पटना को 2 रेड मिलनी थी। सेल्वामणि ने रेड पर अंक लिया और फिर आशू दिल्ली के लिए डू ओर डाई रेड पर गए। वह लपक लिए गए। स्कोर 28-30 हो गया था। चार के डिफेंस में सचिन ने दो अंक लेना चाहा लेकिन जीवा ने उन्हें लपक लिया। स्कोर 31-28 था। पटना के डिफेंस ने विजय को लपक स्कोर 29-31 कर दिया। फिर दिल्ली के डिफेंस ने सेल्वामनी को आउट कर यह मैच जीत लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.