Move to Jagran APP

प्रेमलता, मोरे, अशोक और वेद को मिलेगा तेनजिंग नॉर्गे अवॉर्ड

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन सभी को खेल दिवस (29 अगस्त) पर राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगे।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 11:05 AM (IST)
प्रेमलता, मोरे, अशोक और वेद को मिलेगा तेनजिंग नॉर्गे अवॉर्ड
प्रेमलता, मोरे, अशोक और वेद को मिलेगा तेनजिंग नॉर्गे अवॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। एडवेंचर क्षेत्र के लिए दिए जाने वाले तेनजिंग नोर्गे अवार्ड के लिए चयनसमिति ने प्रेमलता अग्रवाल, रोहन मोरे दत्तात्रेय, वेद प्रकाश शर्मा और अशोक एबे को चुना है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन सभी को खेल दिवस (29 अगस्त) पर राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगे।

loksabha election banner

युवा मंत्रालय के सचिव डॉक्टर एके दुबे की अध्यक्षता में दैनिक जागरण के पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी, पद्मश्री लैंड एडवेंचर में कीर्तिमान स्थापित करने वाली अरुणिमा सिन्हा, वाटर एडवेंचर का बड़ा नाम मीनाक्षी पाहूजा, एयर एडवेंचर में कई रिकॉर्ड बनाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल सत्येंद्र वर्मा और युवा एवं युवा मंत्रालय के निदेशक थंगमिलन वाली छह सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को शास्त्री भवन में बैठक करके इन चारों के नाम पर मुहर लगाई।

वाटर एडवेंचर में महाराष्ट्र के मोरे को और लैंड एडवेंचर में झारखंड की प्रेमलता को चुना गया। एयर एडवेंचर में उपयुक्त नाम नहीं मिलने के कारण इस साल इस वर्ग में किसी को नहीं चुना गया। दिल्ली में रहने वाले अति विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त 56 वर्षीय ब्रिगेडियर अशोक और हरियाणा के ग्रुप कैप्टन वेद को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया। अशोक ने जहां लैंड एडवेंचर में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं तो वेद एयर एडवेंचर के बादशाह रहे हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले मोरे ने दुनिया के महासागरों में छह चैलेंज पार किए हैं। वहीं, पद्मश्री प्रेमलता ने सात महाद्वीपों की सातों सबसे ऊंची चोटियों की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.