Move to Jagran APP

प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक में जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने की प्रशंसा

Tokyo Paralympics 2020 में भारत को कुल 11 पदक अब तक मिल चुके हैं। गुरुवार तक इन खेलों में भारत के पदकों की संख्या दस थी जो शुक्रवार की सुबह 11 हो गई क्योंकि हाई जंप में Praveen Kumar ने सिल्वर मेडल जीता है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 09:40 AM (IST)
प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक में जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने की प्रशंसा
Praveen Kumar ने पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीता है।

टोक्यो, आइएएनएस। प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत को 11वां पदक दिलाया है। प्रवीण कुमार ने एशियाई रिकार्ड के साथ-साथ पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में भारत के लिए रजत पदक जीता है। प्रवीण 2.07 की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्ड्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

loksabha election banner

प्रवीण का रजत पदक टोक्यो 2020 में भारत का 11 वां पदक है, जिसमें दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। जोनाथन ब्रूम-एडवर्ड्स ने 2.10 मीटर की अंतिम छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पोलैंड के मैसील लेपियाटो ने 2.04 मीटर पर कांस्य पदक जीता।

प्रवीण ने अपने पहले प्रयास में 1.88 मीटर की दूरी तय की और ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्ड्स के शीर्ष पर पहुंचने से पहले अपनी शुरुआती छलांग के बाद शीर्ष पर थे। भारतीय एथलीट ने इसके बाद तीसरे स्थान पर कब्जा करने के अपने अगले प्रयास में 1.93 मीटर का निशान पूरा किया। बाद के प्रयासों में प्रवीण ने 2.01 मीटर के निशान को पार किया और 2.04 अंक को पार करने के लिए अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। आत्मविश्वास पर सवार होकर भारतीय एथलीट ने तब पैरा खेलों में एशियाई रिकार्ड बनाया।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवीण कुमार की प्रशंसा की है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने के लिए भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है कि वे आज पैरालिंपिक खेलों में पदक जीते हैं। 

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने के लिए प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है। उन्हें बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।" प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पूर्व खेल मंत्री किरण रिजिजू, ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा और तमाम एथलीटों ने उन्हें बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.